Ladki Bahin Yojana: खुशखबरी, जारी की गई फरवरी की किश्‍त, जानें किस तारीख को महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500?

Ladki Bahin Yojana: महायुति सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के तहत राज्य की गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहीण योजना' के तहत फरवरी महीने की सम्मान निधि के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में फरवरी माह की किश्‍त कब खातों में ट्रांसॅफर होगी?

Ladki Bahin Yojana

मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना" फरवरी माह के सम्मान निधि के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को फरवरी का सम्मान निधि आज से मिलना शुरू हो गया है। अगले 2-3 दिनों में यह राशि सभी पात्र लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में जमा हो जाएगी।"

किस तारीख को खाते में ट्रांसफर होंगे 1500 रुपये?

याद रहे महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका के चुनाव ओर ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट प्रकिया के कारण महिलाओं के खाते में फरवरी माह की किश्‍त अभी तक नहीं पहुंची थी। वहीं अदिति तटकरे की 27 मार्च को शेयर की गई जानकारी के अनुसार 30 और 31 मार्च तक सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में फरवरी माह की किश्‍त ट्रांसफर हो जाएगी।

31 मार्च तक कर लें ये काम

'लाड़की बहनों' की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया में त्रुटि थी, उनके लिए 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार का मौका दिया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने 6 फरवरी को इससे संबंधित पोस्ट शेयर की थी। मंत्री तटकरे ने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था

नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्‍त

31 मार्च 2026 तक ई-केवाईसी में सुधार की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग का यह ईमानदार रुख है कि सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना से लाभ मिले। इसलिए, प्रिय बहनों, जिन्होंने ई-केवाईसी प्रक्रिया में कोई गलती की है, उनसे अनुरोध है कि वे समय सीमा से पहले सुधार करें।"

मंत्री ने योजना के बंद होने की अफवाहों पर लगाया विराम

तटकरे ने योजना की निरंतरता पर भी दृढ़ विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' महायुति सरकार के दृढ़ निश्चय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन और लाभार्थियों के अटूट विश्वास के बल पर भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+