Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिनों के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने पर लगी रोक, चुनाव आयेाग ने क्यों दिया आदेश
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका चुनावों से ठीक पहले, राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में 'लाडकी बहिन योजना' के तहत बकाया किश्तों के भुगतान पर रोक लगा दी है। यह निलंबन मतदान के सिर्फ पहले हुआ हैं, क्योंकि राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस फैसले से जनवरी महीने का लाभ पहले से देने पर रोक लग गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग को 'लाडकी बहिनों को मकर संक्रांति का बड़ा तोहफा! 14 जनवरी से पहले लाडकी बहनों के खातों में दिसंबर और जनवरी माह के तीन हजार रुपये जमा होंगे' आशय की खबरों पर विपक्षी दलों से कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद, आयोग ने मुख्य सचिव से इस योजना को लेकर सरकार के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा।
चुनाव आयेाग को सरकार ने क्या दिया जवाब?
मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 नवंबर, 2025 को स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के आम चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता संबंधी व्यापक आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के अनुसार, ऐसी विकास परियोजनाएं और योजनाएं जिन्हें चुनाव की घोषणा से पूर्व शुरू किया गया था, उन्हें आचार संहिता की अवधि के दौरान जारी रखने की अनुमति है।
इस रिपोर्ट और मौजूदा नियमों के आलोक में, राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि योजना का नियमित या लंबित लाभ तो दिया जा सकता है, लेकिन किसी भी सूरत में अग्रिम भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आचार संहिता लागू रहने तक इस योजना के तहत नए लाभार्थियों का चयन भी नहीं हो पाएगा।
Ladki Bahin Yojana की कब मिलेगी बकाया किश्तें?
हालांकि इसके बावजूद चुनाव आयोग ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं का भुगतान अस्थायी रूप से रोका गया है। आचार संहिता की अवधि खत्म होने के बाद महिलाओं के खाते में बकाया किश्तों के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।
इन महिलाओं के नाम योजना से होंगे बाहर
याद रहे फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने ई केवीाईसी की प्रकिया पूरी करने के लिए 31 दिसंबर 2025 आखिरी तारीख थी। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 थी, जिसे बढ़ाया नहीं गया, और अब वेबसाइट से यह विकल्प भी हटा दिया गया है। अब जो महिलाएं अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनका योजना से नाम हटा दिया जाएगा।
Ladki Bahin Yojana कब हुई थी शुरू?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना जून 2024 में शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके तहत, पात्र महिला लाभार्थियों को हर महीने ₹1,500 की वित्तीय सहायता DBT (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications