Kunal Kamra Controversy: होटल में तोड़-फोड़ करने वाले राहुल कनाल कौन हैं?आदित्य ठाकरे के साथ है पुराना नाता!

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे पर की गई विवादित टिप्पणी पर देश में एक राजनीतिक बहस छिड़ गई है। बता दें कि खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने प्रदर्शन के दौरान कुणाल कामरा ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा था और उनकी पैरोडी भी गाई थी।

इस पूरे मामले में राहुल कनाल का नाम सामने आ रहा है। कौन हैं राहुल कनाल और शिवसेना के साथ क्या है रिश्ता विस्तार से जानिए।

Kunal-Kamra-Controversy

मुबंई पुलिस ने सोमवार, 24 मार्च को शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़े राहुल कनाल सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें बांद्रा में मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया।

Kunal Kamra Controversy: होटल में तोड़ फोड़ करने वाले राहुल कनाल कौन है?

  • राहुल कनाल शिंदे गुट के शिवसेना से जुड़े हुए हैं और राजनीतिक रुप से काफी सक्रिय रहते हैं।
  • राहुल एक वक्त में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी सहयोगी थे और शिवसेना की युवा शाखा, युवा सेना से जुड़े थे।
  • जुलाई 2023 में कनाल ने पाला बदल लिया और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो गए।
  • बांद्रा में एक लोकप्रिय चेहरा हैं राहु कनाल। वो एक रेस्तरां मालिक भी हैं और बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है।
  • कनाल बांद्रा में भाईजान रेस्तरां के मालिक हैं जिसका नाम सलमान खान के नाम पर रखा गया है।
  • वह 'आई लव मुंबई' नामक एनजीओ भी चलाते हैं और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे।
  • कनाल का शिवसेना (अविभाजित) के साथ जुड़ाव युवा सेना से शुरू हुआ और पिछले 10 वर्षों से वह आदित्य ठाकरे के नेतृत्व वाली युवा सेना के साथ थे।

Kunal Kamra Controversy: अब तक क्या कार्रवाई हुई?

खार पुलिस ने इस पूरे घटना में एफआईआर दर्ज की और में 19 लोगों की पहचान की है।इसमें शिंदे गुट से जुड़े राहुल कनाल सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने आयोजन स्थल पर तोड़-फोड़ करने वाले आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिसके बाद उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया। मजिस्ट्रेट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली और उन्हें 15,000 रुपये के नकद बांड पर रिहा कर दिया।

Kunal Kamra Controversy: राहुल कनाल ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कनाल के हवाले से कहा, "यह कानून को अपने हाथ में लेने की बात नहीं है। यह पूरी तरह से आपके आत्मसम्मान की बात है। जब बात बुजुर्गों या देश के सम्मानित नागरिकों की आती है, जब आपके बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता है, तो आप उस मानसिकता के किसी व्यक्ति को निशाना बनाएंगे। संदेश (कुणाल कामरा के लिए) स्पष्ट है, 'अभी तक तो यह ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।' जब भी आप मुंबई में होंगे, आपको शिवसेना शैली में एक अच्छा सबक मिलेगा।"

अपने और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कनाल ने कहा कि वे कुणाल कामरा को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने शिकायत की थी, हमने हैबिटेट सेट के मालिक को भी बुलाया था और उन्हें बताया था कि इस जगह के खिलाफ पहले भी 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। कुणाल कामरा के लिए हमारा संदेश है कि उन्होंने जो किया उसके लिए हम उन्हें सबक सिखाएंगे, लेकिन यह एक सोची-समझी साजिश है और मुंबई पुलिस इसे उजागर करने में सक्षम है।

खार पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर विजय के अनुसार, शिंदे सेना का युवा गुट उस समय कार्यक्रम स्थल में घुस आया जब स्टैंडअप कॉमेडियन रजत सूद का लाइव शो चल रहा था और उन्होंने शो को बंद करवा दिया तथा सेट पर तोड़फोड़ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+