'मेरा वचन, मेरा शासन', जानें क्या है देवेंद्र फडणवीस का 'सावन प्लान'?
Devendra Fadnavis: जैसे-जैसे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (maharashtra assembly election) का समय नजदीक आ रहा है..वैसे-वैसे ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। सत्ताधारी पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों का ध्यान इस बार महिला मतदाताओं पर टिका हुआ है।
महिला मतदाताओं अपने-अपने पक्ष करने के लिए राजनीतिक दल कई तरह की घोषणाएं कर रहे है। जी हां..पिछले महीने ही महाराष्ट्र में एनडीए सरकार ने महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन' योजना शुरू की थी। वही, अब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महिला वोटरों पर फोकस करते हुए सावन के पवित्र महीने में एक अनूठा अभियान की शुरूआत करेंगे।

टीवी9 की खबर के मुताबिक, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस हर सोमवार को शिव मंदिरों से महिलाओं को लेकर एक वादा करेंगे। इस अभियान को उन्होंने 'मेरा वचन, मेरा शासन' नाम दिया है। इस अभियान का उद्देश्य महाराष्ट्र की लगभग 4 करोड़ महिला मतदाताओं की विकास और कल्याण की जरूरतों को पूरा करना है।
इतना ही नहीं, बीजेपी अपने इस अभियान के जरिए महिलाओं मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करेगी। बता दें कि बीजेपी के लिए महिला मतदाता हमेशा से अहम रही हैं। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने 12 महिला विधायकों को सदन में भेजकर महिलाओं का प्रतिनिधित्व सबसे आगे रखा। इसके विपरीत, कांग्रेस अपने 44 सदस्यों में से केवल पांच महिला विधायकों को ही चुन पाई।
यह राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले दशक में महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई है, जिसका भाजपा को हाल के चुनावों में काफी फायदा मिला है। वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में उनकी चुनावी रणनीति का एक बड़ा हिस्सा महिला मतदाताओं को आकर्षित करने पर केंद्रित रहा है।












Click it and Unblock the Notifications