Kharghar Heatstroke Tragedy: शिंदे सरकार ने गठित की जांच कमेटी, 30 दिन के अंदर सौंपनी होगी रिपोर्ट
हीट वेव से 5 दिन पहले नवी मुंबई शहर से सटे खारघर में हुई 14 लोगों की मौत के मामले में एकनाथ शिंदे सरकार ने जांच कमेटी बना दी है। यह हादसा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के आयोजन के दौरान हुआ था।

महाराष्ट्र राज्य के नवी मुंबई शहर से सटे खारघर में हीट वेव से हुई 14 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने एक जांच कमेटी तैयार कर दी है। साथ ही राज्य सरकार ने एक महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, बीती 16 अप्रैल को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान चिलचिलाती धूप में लाखों की भीड़ जमा रही। जिसके चलते हीट वेवस और सनस्ट्रोक का उन पर बुरा असर पड़ा। एकाएक तबीयत बिगड़ने से 14 लोगों ने दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके बेटे व लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। इस बीच समारोह में गर्मी के चलते हुई मौतों को लेकर विपक्ष शिंदे सरकार पर हमलावर रहा। एक तरफ कांग्रेस और एनसीपी समेत अन्य विपक्षी दलों के टारगेट पर शिंदे सरकार आ गई। शिवसेना उद्धव गुट के प्रवक्ता संजय राउत ने शिंदे सरकार पर मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। कहा कि खारघर त्रासदी में 50 से 75 लोगों की मौत हुई है, लेकिन सरकार मरने वालों की संख्या छिपा रही है।
इसे भी पढ़ें - दिव्यांग कर्मचारियों को तोहफा, शिंदे सरकार ने दी पदोन्नति में चार फीसदी आरक्षण को मंजूरी
...तो इनके लिए था सम्मान समारोह
आपको बता दें कि 16 अप्रैल को खारघर में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार सम्मान समारोह समाज सेवक अप्पासाहेब धर्माधिकारी के लिए था। उनके कामों को देखते हुए पुरस्कार दिया जाता था, लेकिन समारोह में हुई मौतों के कारण शिंदे सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। शिंदे सरकार पर लग रहे आरोपों के बीच अप्पासाहेब धर्माधिकारी ने कहा कि घटना बेहद दुखद है, इसपर राजनीति न की जाए।
एक नजर में समझें महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की शुरुआत 28 साल पहले शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त सरकार ने की थी। यह पुरस्कार पत्रकारिता, लोक प्रशासन, समाज सेवक, स्वास्थ्य संबंधी कार्य, साहित्य, कला, खेल के क्षेत्र में योगदान को लेकर दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications