मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, शरद पवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

मुंबई, मई 18। मराठी टीवी एक्ट्रेस केतकी चितले को ठाणे की एक अदालत ने 14 दिन की ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। आपको बता दें कि 14 मई को केतकी चितले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। केतकी पर आरोप लगा था कि उन्होंने शरद पवार को बदनाम करने की कोशिश की है।

Ketaki Chitale

1-2 दिन में केतकी लगा सकती हैं जमानत अर्जी

बुधवार को ठाणे की एक अदालत ने केतकी चितले के मामले में सुनवाई की और कोर्ट ने एक्ट्रेस को 14 की कस्टडी में भेज दिया। माना जा रहा है कि केतकी आने वाले 1-2 दिनों में जमानत अर्जी दाखिल कर सकती हैं। बता दें कि केतकी के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्जा कराया गया था। आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में केतकी के खिलाफ तीन और मामले दर्ज हैं। इनमें से 2 मुंबई में और एक मामले अकोला जिले में दर्ज है।

क्या कहा था केतकी चितले ने?

बता दें कि मराठी सीरियल्स में एक्टिंग कर चुकी केतकी ने कथित तौर पर मराठी में एक कविता साझा की थे, जिसे कथित तौर पर अधिवक्ता नितिन भावे ने लिखा था। उस कविता ने कथित तौर पर पवार के स्वास्थ्य और आचरण पर व्यक्तिगत हमले किए। अपनी पोस्ट में केतकी ने कहा था कि "नरक इंतजार कर रहा है'' और ''आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।'' अपनी इस पोस्ट में केतकी ने 'पवार की पार्टी शिवसेना और कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में सत्ता में है' लाइन का इस्तेमाल किया था।

इस मामले में जांच से जुड़े क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा है कि वे उस वकील का पता नहीं लगा पाए हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने कविता लिखी थी। अधिकारी ने कहा, "हमने उसका बयान ले लिया है और उसकी तरफ से जांच पूरी हो गई है... वह नहीं जानती कि यह कविता लिखने वाले भावे कौन हैं।" अधिकारी ने कहा कि साइबर टीम कविता लिखने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के लिए काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+