'केरल मिनी पाकिस्तान' वाले नितेश राणे के बयान पर भड़की AIMIM, पूछा- क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी!
Kerala Mini Pakistan Row: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के फायर ब्रांड मंत्री नितेश राणे का बयान "केरल मिनी पाकिस्तान" को लेकर जमकर सियासी घमासान मचा हुआ है। नितेश राणे के बयान पर असिरुद्दीन की एमआईएमआईएम आगबबूला हो गई है।
एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने नितेश राणे के बयान की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए बड़ा सवाल कर डाला है।

AIMIM ने नितेश राणे को लेकर फडणीस सरकार पर लगाया ये आरोप
AIMIM के नेता वारिस ने कहा "नितेश राणे को ऐसे ही बकवास करने की आदत हो गई है, वो ऐसे ही मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते हैं। इससे पहले राणे ने मुसलमानों को मज्जिद में घुसकर मारने का बयाने देते हुए खुलेआम धमकी दी थी। वहीं अब नितेश राणे केरल को मिली पाकिस्तान बताकर वहां रहने वाले मुसलमानों का अपमान कर रहे हैं। इसके साथ ही एआईएमआईएम नेता वारिस ने दावा किया कि नितेश राणे को सरकार की शह हैं।
क्या पाकिस्तान के नाम के बिना इनका खाना हजम नहीं होता?
AIMIM के नेता वारिस ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा केरल भारत का अहम हिस्सा है, वहां के लोगों के बारे में इस तरह का बयान देना किया केरल मिनी पाकिस्तान है, क्या पाकिस्तान का नाम लिए बिना इनका खाना हजम नहीं होता।"
AIMIM ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल?
AIMIM के नेता वारिस ने साथ सवाल किया कि क्या देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या इस बात का समर्थन करते हैं कि केरल मिनी पाकिस्तान है? ये नितेश राणे हमेशा कहते हें कि मुसलमान की आबादी बढ़ गई है, कब तक ये ऐसी आरजकता फैलाएंगे।
भाजपा चाहती है कि...
ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस ने कहा महाराष्ट्र के सीएम इस पर ध्यान दें और उन्हें अनाप-शनाप बोलने से रोकें। उन्होंने कहा इससे पहले रामगिरी ने भी ऐसा ही किया था, हमने केस दर्ज करवाया, आंदोलन किया लेकिन अरेस्ट नहीं किया गया। ये ही वजह हैं कि नितेश राणे ऐसी बकवासबाजी कर रहे हैं, भाजपा चाहती है कि भारत देश पोलराइज हो। देश में हिंदु-मुसलमान का माहौल बनें।
मुसलमानों को गाली देने पर राणे को मिला रिवॉर्ड
वारिश ने दावा किया कि ऐसे बयान देकर वो चाहते हैं कि इसका भाजपा को फायदा हो। वैसे ये आसान तरीका बन गया है कि मुसलमानों को गाली दो और बकवास करो। उन्होंने कहा ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन ऐसे लोगों को मंत्री बना कर रिवॉर्ड दिया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications