पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे, बयान देने वाले नितेश राणे क्या लगा पाए जीत की हैट्रिक?
Kankavli Vidhan Sabha Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में महायुति गठबंधन प्रचंड जीत हासिल कर ली है। भाजपा और महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी पर जनता ने जमकर प्यार बरसाया है। महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान कई नेता अपने बेबाक अंदाज और बयानों के कारण खूब चर्चा में रहे।
विवादित बयान देकर विपक्षी पार्टियोंं को सीधे चुनौती देने में सबसे आगे कणकवली विधानसभा सीट के भाजपा विधायक नितेश राणे रहे। नितेश राणे ने महाराष्ट्र चुनाव के दौरान एक खास समुदाय को ललकाराते हुए "पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे" जैसा विवादित बयान भी दिया था। आइए जानते है भाजपा के दिग्गज और हिंदूवादी नेता की महाराष्ट्र चुनाव में जीत हुई या हार?

नितेश राणे की जीत हुई या हार?
बता दें भाजपा के दिग्गज नेता नारायण राणे के सुपुत्र नितेश राणे ने कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार संदेश भास्कर पारकर से था। नारायण राणे ने अपने विरोधी उम्मीदवास से 58 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। नारायण राणे को 108369 वोट हासिल हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले ठाकरे गुट के भास्कर पारकर को महज 50362 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार गणेश माने को कुल 1144 वोट मिले हैे।
राणे ने लगाई जीत की हैट्रिक
नितेश राणे ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। राणे ने शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार संदेश भास्कर पारकर को भारी मतों के अंतर से शिकस्त देकर जीत की हैटिंक लगाई है।
नितेश राणे ने क्या दिया था बयान?
बता दें चुनाव प्रचार के दौरान सांगली में 19 सितंबर को नितेश राणे ने 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे ये विवादित बयान दिया था। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें नारायाण राणे ये बोलते हुए सुनाई दे रहे थे कि "पुलिसवालों को छुट्टी पर भेज दो , उसके बाद तुम अपनी ताकत दिखना हम अपनी ताक दिखाते हैं।"
ये भी पढ़ें- Maharashtra Results 2024: भाजपा वाले महायुति गठबंधन की हुई बंपर जीत, 25 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण












Click it and Unblock the Notifications