यूपी सीएम योगी के 'बटेंगे तो काटेंगे' नारे पर क्या बोलीं कंगना रनौत? BJP की जीत पर कही ये बात
Kangana Ranaut: महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी उपचुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का दिया हुआ नारा 'बटेंगे तो कटेंगे' काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सीएम योगी के इस नारे पर बवाल मचा हुआ। इस बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सीएम योगी के इस नारे का अपनी प्रतिक्रिया दी है।
महाराष्ट्र के नागपुर पहुंची बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा,'विपक्ष लोगों को जाति, मजहब के आधार पर बांटने का काम करती है। ये जो बटोगे तो कटोगे की बात है ये एकता के लिए है, हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि एकता ही हमारी शक्ति है। जब तक हम एक हैं तब तक हम नेक हैं।'

इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने आगे कहा कि भाजपा अपने काम के आधार पर जीत रही है। हमारी पार्टी सनातनी पार्टी है, हमारी पार्टी सबको एक साथ लेकर चलती है हमारी पार्टी PoK को भी साथ लेकर चलेगी। विपक्ष की हमें बांटने की साजिश नाकामयाब हो रही है। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया आई है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं आज पूरा देश और पूरा विश्व उनको सम्मान से देखता है ,और उनको सम्मान देता है। पीएम मोदी की उपलब्धियों से राहुल गांधी डरते हैं, प्रधानमंत्री जो भाषण देते हैं वह भी बिना देखे देते हैं और राहुल गांधी तो बिना देखे भाषण भी नहीं दे पाते इसलिए वह उनसे चिढ़ते हैं।
'बटेंगे तो काटेंगे' नारे छिड़ा वाकयुद्ध
सीएम योगी के 'बटेंगे तो काटेंगे' नारे पर बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। कुछ दलों का तर्क है कि यह असहिष्णुता को बढ़ावा देता है, जबकि अन्य इसे समाज को बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान मानते हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम योगी के 'बटेंग तो काटेंगे' और पीएम मोदी के 'एक रहो, सुरक्षित रहो' को लेकर उन पर निशाना साधा था।
बता दें,बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंस के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह नारा दिया था। इस नारे पर बढ़ते विवाद को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से कहा कि इस नारे का गलत अर्थ न निकालने और आतंकवाद तथा विरोधियों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।
गडकरी ने कहा कि हमारी पूजा पद्धतियां अलग-अलग हो सकती हैं, जबकि कुछ लोग मंदिर जाते हैं, कुछ मस्जिद और चर्च जाते हैं, लेकिन अंत में, हम सभी भारतीय हैं। हमें 'बटेंगे तो कटेंगे' का अलग-अलग अर्थ नहीं निकालना चाहिए और इसके बजाय आतंकवाद तथा देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। सभी भारतीयों को एकजुट होना चाहिए, यह उन्हें विभाजित करने का प्रयास नहीं है। दुख की बात है कि लोग नारे से अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications