Kalyan Lok Sabha chunav Result: कल्‍याण से एकनाथ के बेटे श्रीकांत शिंदे या ठाकरे गुट की वैशाली, कौन जीत रहा?

Kalyan chunav Result 2024: महाराष्‍ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव हुआ था। जिसमें कल्‍याण लोकसभा सीट भी शामिल है। महाराष्‍ट्र की इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं इसकी व‍जह है कि यहां से महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। शिंदे का मुकाबला उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) की प्रत्‍याशी वैशाली दरेकर राणे से है।

खास बात ये है कि पिछले 2014 और 2019 में भी श्रीकांत शिंदे ने इसी कल्‍याण सीट से चुनाव लड़े थे और दोनों बार जीत हासिल कर सांसद बने। वहीं इस बार श्रीकांत ने जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाई है।

Kalyan Lok Sabha Election Result

श्रीकांत शिंदे ने 209144 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। श्रीकांत शिंदे को 589636 वोट मिले है वहीं उनके शिवसेना यूबीटी की वैशाली दरेकर को 380492 वोट हासिल हुए वो दूसरे नंबर पर रहीं।

हालांकि महाराष्‍ट्र की प्रमुख पार्टी शिवसेना से श्रीकांत पिछली दो बार से चुनाव लड़े थे लेकिन पिता एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे से बगावत के खंडित हुई शिंदे गुट की शिवसेना से चुनाव लड़े।

जिस कारण उनकी जीत आसान नहीं मानी जा रही थी लेकिन अब तक के रूझानों के अनुसार एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे अपनी प्रतिद्वदी वैशाली से भारी मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक के रूझानों के अनुसार श्रीकांत लगातार तीसरी बार सांसद बनते हुए हैट्रिक मारी हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव की बात करे तो डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कल्‍याण सीट से 53.41 फीसदी वोट पाकर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के डॉ. श्रीकांत शिंदे 63.00 फीसदी वोट हासिल दोबारा सांसद बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+