'थोड़ा तीखा कम प्लीज', जापानी राजदूत को भाया वड़ा पाव, खाने के बाद कुछ ऐसा था रिएक्शन, Video Viral
Japanese Ambassador Hiroshi Suzuki Video: जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी का वड़ा पाव खाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि थोड़ा तीखा कम प्लीज!
Japanese Ambassador Vada Pav: भारतीय खाने का स्वाद विदेशों तक फैला हुआ है। विदेशी लोगों में इसकी दीवानगी किस कदर है, इसके कई उदारण आपको वीडियो के माध्यम से मिल जाएंगे। इतना ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों के अपने अलग व्यंजन है। इसके अलावा स्ट्रीट फूड की तो बात ही अलग है। ऐसे में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।
भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। बनारस की गलियों में चाहे लिट्टी-चोखा खाना हो या फिर कभी मुंबई में ट्रेन की यात्रा करना, वो भारत के अंदर हर चीज को एंजॉय करते नजर आते हैं। अब उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्ट्रीट फूड का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, भारत-भूटान के लिए जापानी राजदूत हिरोशी सुजूकी ने एक खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो महाराष्ट्र का पॉपुलर वड़ा पाव खाते दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्रियन स्ट्रीट फूड को लेकर हर किसी की अलग ही दीवानगी है। ऐसे में जापानी राजदूत कैसे पीछे रह सकते थे।
वड़ा पाव का लिया स्वाद
उनको वीडियो में स्ट्रीट फूड का मजा लेते हुए देखा जा सकता है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि वड़ा पाव खाने के बाद जहां उन्होंने इसे टेस्टी बताया साथ ही थोड़ा तीखा होने की शिकायत भी की। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "मुझे भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है...लेकिन थोड़ा तीखा कम प्लीज!"
मिर्ची देखकर बोले-ना
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब उनको मिर्ची ऑफर की गई तो वो उसे मना कर देते हैं। इस वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। किसी ने उनको मिर्ची वड़ा खाने के लिए कहा तो किसी ने उनको पुणे के बेस्ड वडा पाव का पता बताया। लोगों को उनकी यह वीडियो काफी पसंद आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications