क्या पलटी मारने वाले हैं उद्धव ठाकरे? शिवसेना (UBT) के "सामना" में 'देवभाऊ' कह कर सीएम फडणवीस की जमकर तारीफ
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी कल्पना राजनीति विशेषज्ञों ने भी नहीं की थी। बीते पांच सालों में महाराष्ट्र में खूब राजनीतिक उथल-पुथल हुई। सत्ता हासिल करने के लिए दिग्गज नेताओं ने खूब पलटी मारी। महाराष्ट्र में ऐसा ही राजनीतिक समीकरण एक बार फिर से नजर आ रहा है।
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार का सामना करने वाले उद्धव ठाकरे अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा खासकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपनी दूरियां खत्म करने की कोशिश में जुट चुके हैं।

देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनते ही उद्धव ठाकरे हाथ में गुलदस्ता लेकर बधाई देने पहुंचे थे। वहीं अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के मुख पत्र "सामना" में देवेंद्र फडणवीस को "देवभाऊ" संबोधित करते हुए उनकी जमकर तारीफ की गई है। जिसके बाद उद्धव ठाकरे को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।
सीएम फडणवीस की क्यों की तारीफ?
बता दें महाराष्ट्र सरकार के प्रयास से गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की पहल की थी। जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खूब तारीफ की थी। वहीं अब नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली पहुंचे थे और उन्होंने कई विकास संबंधी परियोजनाओं की शुरूआत की। जिसकी शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना ने जमकर प्रशंसा की है। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री के द्वारा की पहल की भी तारीफ की है।
फडणवीस को 'देवभाऊ' कह कर दिया धन्यवाद
'बधाई देवभाऊ' शीर्षक वाले संपादकीय में गढ़चिरौली के लिए फडणवीस के दृष्टिकोण की सराहना की संपादकीय में लिखा "यह कदम प्रगति के एक आशाजनक युग का संकेत देता है, जो संभावित रूप से गढ़चिरौली को 'नक्सल जिले' के बजाय 'स्टील सिटी' में बदल सकता है।"
सामना के संपादकीय में लिखा गया" मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए साल में गढ़चिरौली जिले में काम शुरू करने का फैसला किया। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में सीएम फडणवीस के दौरे से विकास के नए युग की शुरुआत हुई। जब पूरा देश नए साल के आगमन का जश्न मना रहा था, तब फडणवीस ने साल का पहला दिन गढ़चिरौली को समर्पित किया। उनका दौरा सिर्फ़ औपचारिकता नहीं था; इसमें कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया, साथ ही कुछ अन्य का अनावरण भी किया गया।"
सीएम फडणवीस आदिवासियों की जिंदगी बदल देंगे
सामना में सीएम फडणवीस की तारीफ करते हुए आगे लिखा " फडणवीस को भावी पाली मंत्री बताते हुए लिखा फडणवीस गढ़ चिरौली में कुछ नया करेंगे और यहां रहने वाले आदिवासियों की जिंदगी बदल देंगे। इसके साथ ही सलाह दी कि अपने दावों को पूरा करने के लिए उन्हें गढ़चिरौली के विकास का रोडमैप लागू करना होगा। जैसा अब तक गढ़चिरौली में नहीं हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications