क्या मुंबई का "अटल सेतु" बनता जा रहा है सुसाइड प्वाइंट? उद्घाटन के बाद से तीसरी खुदकुशी
Mumbai Atal Setu becoming a suicide point? राजधानी मुंबई में स्थित समुद्र पर बने अटल बिहारी वाजपेयी ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज (अटल सेतु पुल) से एक बाद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 35 वर्षीय बैंक कर्मचारी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कर खुदकुशी कर ली। ये बैंक कर्मचारी पुणे का रहने वाला था और एकराष्ट्रीयकृत बैंक में काम करता था।
बता दें ये पहला मामला नहीं है तीसरा मामला है जब किसी ने इस अटल सेतु से नीचे समुद्र में कूदकर जान दे दी है। वहीं एक चौथी घटना में अटल सेतु खुदकुशी करने पहुंची महिला की एंड मौके पर जान बचा ली गई थी। ऐसे में लग रहा है कि लोगों की सहूलियत के लिए करोड़ों की लागत से बनाया गया ये अटल सेतु सुसाइट प्वॉइंट बन चुका है!

पीएम मोदी ने जनवरी 2024 को किया था उद्धाटन
बता दें ये वो ही अटल सेतु है जिसका उद्घाटन 12 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।
पहला केस: 20 मार्च 2024
उद्घाटन के दो महीने बाद अटल सेतु से महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी
अटल सेतु के उद्घाटन के चार महीने बाद 20 मार्च को ठाणे की एक 43 वर्षीय महिला डॉक्टर जिसका नाम किंजल कांतिलाल शाह ने ऐसे ही अटल सेतु से समुंद्र में छलांग लगाकर जान दे दी थी। डॉक्टर डिप्रेशन का शिकार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। अटल सेतु के बीच में पहुंचते ही ड्राइवर को गाड़ी रोकने को कहा और गाड़ी से उतर और पुल से नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
दूसरा केस: 24 जुलाई 2024
शख्स ने कार रोकी और समुद्र में लगाई छलांग
मुंबई के डोम्बिवली के रहने वाले 38 वर्षीय श्रीनिवास 24 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे अटल सेतु पर अपनी टाटा नेक्सन कार ड्राइव करके पहुंचा और किनारे कार पार्क करके नीचे उतरा और पुल से समुद्र में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि श्रीनिवास गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिस कारण वो काफी परेशान था।
तीसरा केस: 16 अगस्त 2024
महिला ने लगाई छलांग लेकिन कैब ड्राइवर ने बचा ली जान
मुंबई की रहने वाली एक महिला कैब करके अटल सेतु के बीचों बीच पहुंची और धार्मिक फोटो को समुद्र में विसर्जित करने के नाम पर टैक्सी ड्राइवर को पुल पर रुकने के लिए कहा । जैसे ही गाड़ी रुकी तो वो रेलिंग पार कर फोटो विसर्जित करने के बहाने गई और छलांग लगा दी थी लेकिन बगल में खड़े टैक्टसी ड्राइवर ने उसके बाल से पकड़ लिया और निगरानी कर रही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैब ड्राइवर और पुलिस ने महिला को बचा लिया था। ये महिला भी डिप्रेशन का शिकार थी।
चौथा मामला: 2 सितंबर 2024
बैंककर्मी ने बीच अटल सेतु पर कार रोकी और लगा दी समुद्र में छलांग
बता दें पुणे निवासी बैंककर्मी जिसने अटल सेतु से खुदकुशी की है उसका नाम एलेक्स रेगी था। यह घटना सोमवार को हुई जब रेगी ने पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में छलांग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में अधिकारियों ने रेगी का शव बरामद किया।
नौकरी के तनाव में आकर जान दी
एलेक्स रेगी परिवार ने पुलिस को बताया कि वह आफिस के काम के चलते काफी तनाव में था। हालांकि, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी मौत के लिए नौकरी के तनाव को एक संभावित कारण माना है। पुलिस अतिरिक्त जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी समीक्षा कर रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications