क्या देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने से खुश नहीं हैं एकनाथ शिंदे? देखें VIDEO
Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के तौर पर कल 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस शपथ समारोह में शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले आज बुधवार को देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के साथ राजभवन में जाकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
राज्यपाल भवन में दावा पेश करने पहुंचे तीनों महायुति नेताओं की तस्वीर और वीडियो जो सामने आए हैं। जिसको लेकर सवाल उठ रहा है कि क्या देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर एकनाथ शिंदे खुश नहीं है?

बता दें महायुति के तीनों नेता जब दावा करने के लिए राज्यपाल के सामने मौजूद थे उस समय की फोटो और वीडियो सामने आया है उसमें भले ही एकनाथ शिंदे महायुति के सहयोगी के तौर पर वहां मौजूद हैं लेकिन अलग-थलग नजर आए।
इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार जहां खुश दिखे, आपस में बातचीत करते रहे और बीच-बीच में मुस्कुराते रहे, वहीं एकनाथ शिंदे ने कुछ कागजी काम निपटाते हुए भी गंभीर व्यवहार बनाए रखा।
इस दौरान हल्का-फुल्का पल तब आया जब एकनाथ शिंदे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना दावा पेश करने के लिए दस्तावेज सौंप रहे थे। शुरू में शिंदे ही कागजात पकड़े हुए थे, लेकिन फिर उन्होंने अजित पवार की ओर रुख किया और उनसे भी दस्तावेज पकड़ने को कहा, जिसके बाद फडणवीस, पवार और शिंदे के बीच हंसी-मजाक करते नजर आए।
क्या डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे?
वहीं एकनाथ शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए 5 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे या नहीं, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं इस पर साफ तौर पर कुछ कहने के बजाय उन्होंने कहा "शाम तक इंतजार करिए। हालांकि शाम को ये स्पष्ठ हो चुका है कि शिंदे कल शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
अजित पवार बोले-मैं अब इंतजार नहीं करूंगा
वहीं अजित पवार से जब डिप्टी सीएम पद को लेकर सवाल पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा मैं शपथ लूंगा, मैं अब इंतजार नहीं करूंगा। इस पर एकनाथ शिंदे ने मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा "दादा को तो सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का एक्सपीरिएंस है।"
#WATCH | Shiv Sena chief Eknath Shinde, BJP leader Devendra Fadnavis, NCP chief Ajit Pawar at Raj Bhavan in Mumbai to stake claim to form the government in the state.
Devendra Fadnavis to take oath as CM of Maharashtra tomorrow, 5th December pic.twitter.com/HTjM9ZuqFi
— ANI (@ANI) December 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications