Pune: इन्द्रायणी नदी का पुल टूटा, 4 लोगों की हुई मौत, कई लोगों के बह जाने की आशंका
Indrayani rive Bridge collapsed in pune: पुणे के पास मालव के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे हुआ। यहां लोहे का पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और कई पर्यटक पानी में बह गए हैं। यह हादसा पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मावल तालुका के कुंदमाला गांव के पास स्थित इन्द्रायणी नदी पर हुआ। इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
रविवार होने के कारण, बड़ी संख्या में पर्यटक इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर घूमने आए थे. तभी अचानक पुल का एक हिस्सा टूट गया। जिसमें कई पर्यटक पानी में बह गए।

हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 32 घायल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मावल में पुल ढहने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। पुल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस के अनुसार, 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों को तैनात किया गया है और वे मौके पर खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।
कब और कैसे हुआ ये हादसा?
ये दुर्घटना रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब कई पर्यटक सप्ताहांत के लिए मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जब पुल गिरा तब उस समय पुल पर लगभग 100 पर्यटक मौजूद थे। मावल के एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया यह पुल लगभग 30 साल पुराना था। उन्होंने कहा "कुछ लोग नदी में गिर गए, लेकिन तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे और चार से पांच लोगों को बचाया गया है।"
सुप्रिया सुले ने जताया अफसोस, पर्यटकों को सावधानी बरतने की दी सलाह
एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वे हर संभव मदद भेज रहे हैं। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है,मैंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है, और वे हर संभव मदद भेज रहे हैं।" सुले ने जनता से मानसून के मौसम में सावधानी बरतने का भी आग्रह किया और पर्यटक स्थलों पर जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।
#WATCH | Pune, Maharashtra | A bridge collapsed on the Indrayani River, near Kundamala village, under the Pimpri-Chinchwad Police station. 10 to 15 people feared trapped. 5 to 6 people have been rescued. More details awaited: Pimpri Chinchwad Police https://t.co/CiYAnNDiyS pic.twitter.com/g0jm7QE9Xv
— ANI (@ANI) June 15, 2025












Click it and Unblock the Notifications