Indigo: फ्लाइट में शराब पीकर फिर हंगामा, इंडिगो में दो पैसेंजर्स ने जमकर काटा बवाल, गिरफ्तार

Indigo: इंडिगो एयरवेज ने गुरुवार को एक बयान में दो यात्रियों को नशे में धुत होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

Indigo

Indigo Drunk Passengers: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट 6ई 1088 में गुरुवार को दो यात्रियों को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि विमान में शराब पीने वाले दो लोगों ने चालक दल और साथी यात्रियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी थी। मुंबई के सहार थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस के बयान के अनुसार, पालघर और कोल्हापुर के नालासोपारा के रहने वाले दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा खाड़ी में एक साल काम करके इंडिगो फ्लाइट (Indigo) से लौट रहे थे। दोनों यात्री शराब पीकर अचानक हंगामा करने लगे जिसके बाद चालक दल को बोतलें हटानी पड़ीं। लेकिन इसके बाद दोनों चालक दल के साथ भिड़ गए। बीच बचाव करने आए सहयात्री के साथ भी दोनों ने दुर्व्यवहार किया।

जब फ्लाइट (Indigo) बुधवार को मुंबई पहुंची, तो उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार अनियंत्रित व्यवहार के लिए CISF सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया। टना के बाद, पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। हम दूसरों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं। वहीं एयरलाइंस ने माफी मांग ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+