मुंबई में बिका भारत का सबसे महंगा फ्लैट, 240 करोड़ ₹ में इस बिजनेसमैन ने खरीदा
India's most expensive flat, वर्ली में स्थित लक्जरी टावर में एक पेंटहाउस को एक उद्योगपति को 240 करोड़ रुपये में बेचा गया है। टा

India's most expensive flat, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारत में रहने की सबसे महंगी जगहों में से एक हैं। आए दिन हम मुंबई में महंगे फ्लैट्स बिकने की खबरें पढ़ते सुनते रहते हैं। लेकिन इस बार मुंबई में एक अपार्टमेंट इतना मंहगा बिका है कि, उसने पिछले सारे रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। वर्ली लक्जरी टावर में एक पेंटहाउस की डील 240 करोड़ रुपये में हुई है। ये भारत में शायद सबसे महंगा अपार्टमेंट सौदा हुआ है।

240 करोड़ रुपये में बेचा गया ये पेंटहाउस
वर्ली में स्थित लक्जरी टावर में एक पेंटहाउस को एक उद्योगपति को 240 करोड़ रुपये में बेचा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह पेंटहाउस वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बीके गोयनका ने खरीदा है। ये पेंटहाउस वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर एक लग्जरी प्रोजेक्ट थ्री सिक्सटी वेस्ट में ट्रिपलेक्स में मौजूद है। बाजार सूत्रों के मुताबिक गगनचुंबी इमारत के टावर बी में पेंटहाउस 63वीं, 64वीं और 65वीं मंजिल पर है। यह पेंटहाउस 30,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

रहने की तैयारी कर रहे हैं नए फ्लैट के मालिक
सूत्रों ने कहा कि लेनदेन बुधवार को रजिस्टर किया गया था और अब खरीदार पेंटहाउस में रहने की योजना बना रहे हैं। रियल एस्टेट रेटिंग और रिसर्च फर्म, लियास फोरस के संस्थापक और एमडी पंकज कपूर का कहना है कि, यह भारत में अब तक बेचा गया सबसे महंगा अपार्टमेंट है। हम अगले दो महीनों में अल्ट्रा-लक्जरी सेगमेंट में अधिक सौदे होने की उम्मीद हैं।

पास के टावर में बिका 24 करोड़ का फ्लैट
इसकी वजह अप्रैल 2023 से धारा 54 के तहत निवेश करने की कैपिटल गेन की सीमा 10 करोड़ रुपये तक कर दी गई है इसलिए, 10 करोड़ रुपये से अधिक के कैपिटल गेन पर ऑटोमेटिकल टैक्स लगेगा। इसके अलावा पास की बिल्डिंग में एक और पेंटहाउस 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इस लग्जरी फ्लैट को बिल्डर विकास ओबेरॉय ने खरीदा है। ओबेरॉय ने यह घर अपनी कंपनी आरएस एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए खरीदा है।

खरीदे 63 अपार्टमेंट
माना जाता है कि ओबेरॉय ने अपनी एक कंपनी आर एस एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए अपने प्रोजेक्ट में पेंटहाउस खरीदा है। पिछले हफ्ते, ओबेरॉय रियल्टी ने स्टॉक एक्सचेंजों (बीएसई और एनएसई) को सूचित किया कि उसने थ्री सिक्सटी वेस्ट को 4,000 करोड़ रुपये में खरीदा/अधिग्रहित किया। ओबेरॉय रियल्टी ने कहा कि उसने इस प्रोजेक्ट के 5.25 लाख वर्ग फुट खरीदे, जिसमें 63 अपार्टमेंट शामिल हैं।

राधाकृष्णन दमानी ने 1500 करोड़ में 24 फ्लैट खरीदे
ओबेरॉय समूह थ्री सिक्सटी वेस्ट को एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो भारत के सबसे संपन्न परिवारों को घर प्रदान करती है। 2022 में एक्टर रनवीर सिंह ने बांद्रा में एक फ्लैट को 119 करोड़ में खरीदा था। देवव्रत डेवलपर्स ने इस साल 5 लग्जरी फ्लैट खरीदे थे। जिनका सौदा 113 करोड़ में हुआ था। थ्री सिक्सटी वेस्ट प्रोजेक्ट में हाल ही डीमार्ट के मालिक राधाकृष्णन दमानी ने 1500 करोड़ में 24 फ्लैट खरीदे थे।












Click it and Unblock the Notifications