महाराष्ट्र के लिए एक और टेंशन भरी खबर, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी

मुंबई, जून 25। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच महाराष्ट्र में कोविड के नए मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में 9844 नए मामलों के साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1,21,767 तक पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 197 मरीजों की मौत हो गई। नए मामलों में बढ़ोतरी के बीच गुरुवार को महाराष्ट्र में 9371 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। आपको बता दें कि देश में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होना एक वाकई बहुत चिंता वाली बात हो सकती है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus: Maharashtra में Delta Plus Variant से पहली मौत, बुजुर्ग की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    मृत्यु दर में 2 फीसदी का इजाफा

    महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 19 हजार 859 तक पहुंच गई है, जिसकी वजह से मृत्यु दर में 2 फीसदी का इजाफा हो गया। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 60,07,431 तक पहुंच गए हैं, जबकि रिकवर मरीजों की संख्या 57,62,661 हो गई है। राज्य का रिकवरी रेट 95.93% है। राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप अवाटे ने कहा है कि राज्य के अंदर अभी तक 4,03,60,931 टेस्ट किए हैं। इनमें 60,07,431 मरीज पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटे में 2.32 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    महाराष्ट्र के प्रमुख जिलों का हाल

    - पुणे में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1300 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 10,48,407 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,456 हो गई है। जिला अधिकारियों के अनुसार, सक्रिय मामले की संख्या 8,585 है, जबकि मरने वालों की संख्या 17,665 है।

    - मुंबई में पिछले 24 घंटे के अंदर 773 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 7,22,736 तक पहुंच गई है। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या 18,687 है। मुंबई में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 15,348 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+