केरल की तरह महाराष्ट्र में 4-5 दिन पहले पहुंचेगा मानसून, 30 मई से इन इलाकों में होगी मूसलाधार बारिश
मुंबई, मई 29। पुणे स्थित भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सो में प्री मानसून बारिश की भविष्यवाणी की है। यह बारिश 30 मई से शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र में मानसून का आगमन कम से कम 4-5 दिन पहले हो सकता है।
Recommended Video

3 जून तक जारी रहेगी बारिश
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में IMD पुणे के प्रमुख डॉ अनुपम कश्यपी ने कहा है कि केरल की तरह महाराष्ट्र में भी मानसून कम से कम 4-5 दिन पहले पहुंच जाएगा। उन्होंने है कहा कि 30 मई से राजधानी मुंबई समेत कई प्रमुख जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा है कि भारी बारिश का सिलसिला 3 जून तक जारी रह सकता है। IMD ने मुंबई और विर्दभ के साथ नागपुर समेत कुछ जगहों पर बारिशा की संभावना जताई है।
केरल में 29 मई को मानसून ने दी दस्तक
डॉ कश्यपी ने कहा है कि हमने 28 मई को सैटेलाइट की तस्वीरों से यह पता लगाया है कि अरब सागर के ऊपर एक अच्छा बादल जो केरल या भारतीय प्रायद्वीप के नीचे है, श्रीलंका को छू रहा है। और उसी प्रकार का मानसून बादल अंडमान और निकोबार पर है। आपको बता दें कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 29 मई को दस्तक दे दी है। इससे पहले खबर आई थी कि छह दिनों तक रुकने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका से होते हुए केरल की ओर बढ़ने लग गया था।












Click it and Unblock the Notifications