IIT Bombay के छात्र की मौत पर 'खुलासा', 1 महीने बाद दिखा सुसाइड नोट, SIT ने किया बड़ा दावा
आईआईटी-बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी की मौत के मामले में जांच कर रही एसआईटी के हाथ एक महीने बाद एक नोट लगा है। जिसको लेकर टीम ने बड़ा खुलासा किया।

IIT Bombay student suicide: मुंबई में आईआईटी के छात्र दर्शन सोलंकी के कथित सुसाइड मामले में एसआईटी के हाथ लगा एक नोट बेहद अहम है। इसे उसी कमरे से बरमद किया गया जहां दर्शन ने आत्महत्या की थी। एसआईटी ने ये कथित सुसाइड नोट छात्र की मौत के एक महीने बाद बरामद किया है। एसआईटी को मिली इस सफलता के बाद टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें सोलंकी से जुड़े एक अन्य छात्र को उनकी मौत का जिम्मेदारा बताया गया।
बाम्बे आईआईटी के छात्र दर्शन सोलंकी की मौत को लेकर उनके परिजनों परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक बयान में कहा कि जाति के कारण दर्शन का उनके दोस्तों ने बहिष्कार कर दिया था। दर्शन की बहन जह्नवी ने कहा, "जब वह पिछले महीने आया, तो उसने मुझे और मम्मी-पापा को बताया कि वहाँ जातिगत भेदभाव हो रहा है। उसके दोस्तों को पता चला कि वह अनुसूचित जाति से है, इसलिए उसके प्रति उनका व्यवहार बदल गया। उन्होंने उसके साथ घूमना और बात करना बंद कर दिया।" वहीं मां तरलिकाबेन सोलंकी ने कहा, "वह संकट में था, उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए उसने ऐसा किया।"
बता दें कि 18 वर्षीय बाम्बे आईआईटी के छात्र दर्शन सोलंकी ने 12 फरवरी को कथित तौर पर छात्रावास की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। उनके परिवार और कुछ छात्रों ने आरोप लगाया था कि गुजरात के अहमदाबाद से प्रौद्योगिकी स्नातक के छात्र सोलंकी को कैंपस में अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ भेदभाव के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा था।
वहीं मामले की जांच कर रही एसआईटी को दर्शन सोलंकी के कमरे में एक "सुसाइड नोट" मिला है, जिसकी कथित तौर पर आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या से मरने वाले छात्र ने "सुसाइड नोट" में एक सहपाठी का नाम लिया और उसे ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications