महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की नई पारी शुरू, BJP में हुए शामिल

CM Ashok Chavan: कांग्रेस छोड़ने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मुंबई में बीजेपी दफ्तर में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की है, उनके साथ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Ashok Chavan

आपको बता दें इससे पहले पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने मीडिया से कहा था कि आज से उनकी नई यात्रा शुरू हो रही है। वो भाजपा में शामिल होने पर काफी खुश नजर आए।

अशोक चव्हाण ने सोमवार को दिया था कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा

मालूम हो कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने उस वक्त लोगों को चौंका दिया था, जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) पार्टी हाईकमान के फैसले से बहुत ज्यादा नाराज चल रहे थे। दरअसल वो महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद चाहते थे लेकिन ये पद नाना पटोले को दिया गया।

नाना पटोले से थी नाराजगी, नहीं मिल रही थी तवज्जो

जिसके बाद से उनके और नाना पटोले के बीच लगातार तल्खी बढ़ती ही जा रही थी और उन्हें अब अपना कोई बेहतर भविष्य पार्टी में दिख रहा नहीं था। वो लगातार तिरस्कार से आहत थे और इसी कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज सकती हैं और वो कल भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

देवेंद्र फडणवीस का अहम रोल

अशोक चव्हाण भाजपा में आ सकते हैं, इस बारे में पिछले काफी वक्त से कयास लगाए जा रहे थे क्योंकि पिछले काफी वक्त से वो और महाराष्ट्र के उप मुख्मयंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हो रही थी। हालांकि महाराष्ट्र भाजपा के कई नेता उन्हें पार्टी में नहीं चाह रहे थे इसलिए भाजपा उन्हें राज्य में ना लाकर केंद्र में भेज रही है। अशोक चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज चेहरों में से एक रहे हैं उन्हें बीजेपी में लाने का सारा श्रेय देवेंद्र फडणवीस को जा रहा है।

अशोक चव्हाण भाजपा के लिए जरूरी क्यों?

अब सवाल ये है कि आखिर अशोक चव्हाण भाजपा के लिए जरूरी क्यों हैं? तो आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अशोक चव्हाण का भाजपा में आना उसके लिए बड़ा फायदा है क्योंकि अशोक चव्हाण एक बड़ा मराठा चेहरा है और उनके साथ आने से मराठा वोट पार्टी के पक्ष में आ सकता है। अब उसका सोचना कितना सही साबित होता है ये तो चुनावी परिणाम तय करेंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस और इंडिया अलायंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। अब वो इस दर्द से कैसे उबरती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+