अपने घर में बीवी को शादीशुदा प्रेमी के साथ पति ने देख लिया, हंसिए से मारकर दे दी मौत

Maharashtra news, पिंपरी। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में अनैतिक संबंधों की आग ऐसी लगी कि एक बसा बसाया घर उजड़ गया। पत्नी का प्रेमी अशोक बिरादर (32) न केवल घर पहुंचा लेकिन उसके बाद यमलोक भी पहुंच गया। पत्नी के प्रेमी को अपने ही घर पर देख पति को गुस्सा आया और उसी गुस्से की आग में उसने प्रेमी का खून कर दिया।

husband brutally murdered wife lover in the house

पेशे से अशोक ड्राइवर था और वह भी शादीशुदा था। उसे एक बेटा भी है। अशोक के एक शादीशुदा महिला से संबंध थे। उस विवाहित महिला का भी पति और दो बच्चों का संसार है। महिला के पति को पत्नी की इस कारगुजारी की भनक लग गई थी। उसने दोनों को कड़ी समझाइश भी दी थी। लेकिन प्यार में डूबे वे दो लोग संबंध तोड़ने को किसी भी सूरत में तैयार न थे। बीते कुछ दिनों से अशोक की हिम्मत इतनी बढ़ गई थी कि वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर तक आने लगा था। पति को जब इस बात की खबर मिली तो उसने दोनों पर नजर रखना शुरू किया और उसे सारा मामला समझ आ गया।

मंगलवार की शाम जैसे ही उसका प्रेमी घर आया, पति भी उसके पीछे-पीछे घर के अंदर दाखिल हुआ। पति-पत्नी और प्रेमी के बीच तीखी झड़प हुई। इसी गर्मागर्मी में पति लक्ष्मण को इस कदर गुस्सा आया की उसने अशोक पर धारदार हंसिए से वार कर दिया। अशोक बहुत बुरी तरह घायल हो गया और इस वजह से उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+