HMPV Virus: मुंबई में मिला एचएमपीवी का 1 मामला, छह माह की बच्ची इस हालत में अस्पताल में की गई भर्ती
HMPV Virus: गुजराज, कर्नाटक, तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री हो चुकी है। मंगलवार को नागपुर से दो मामले सामने आए थे वहीं अब मुंबई से एक एचएमपीवी से संक्रमित मरीज सामने आया है।
छह महीने की बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण दिखे हैं। बच्ची को इलाज के लिए मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

छह माह की बच्ची में HMPV के क्या दिखे लक्षण
इस छह माह की बच्ची को 1 जनवरी को गंभीर खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन के स्तर में 84% की गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रैपिड पीसीआर टेस्ट के माध्यम से बच्ची का नमूना लेकर टेस्ट किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची को आईसीयू में भर्ती करवाया गया और वहां पर ब्रोकोडयलेटर्स समेत अन्य दवाओं से ट्रीटमेट किया गया और नवजात बच्ची को अस्पताल से छह दिन बाद छुट्टी दे दी गई है।
बता दें इससे पहले कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में भी HMPV के मामले सामने आए। इसके बाद नागपुर में दो ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामले सामने आए थे। जिनकी सेहत अब पहले से बेहतर हे।












Click it and Unblock the Notifications