पुणे मेट्रो लाइन 3 पर शुरू हुई Metro train, फडणवीस ने बताया ये है 100 फीसदी स्वदेशी
पुणे के हिजवाड़ी से शिवाजीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत आज पहली मेट्रो ट्रेन का संचान किया गया। पुणे मेट्रो 3 लाइन पर शुरू की गई ये मेट्रो ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के लोगों को बधाई देते हुए बताया कि ये मेट्रो ट्रेन पूर्ण रूप से स्वदेशी है। यानी ये ट्रेन 100 फीसदी मेडइन इंडिया है।

डिप्टी सीएम ने बताया ये प्रत्येक ट्रेन से एक राउंड में लगभग 1000 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है। एक स्मार्ट और बेहतरीन सुविधाओं से पुणे के लैस होने पर शहर के लोगों बधाई।बता दें पुणे के मान-हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मार्ग पर पुणे मेट्रो लाइन 3 की पहली ट्रेन रविवार को मान मेट्रो डिपो पर पहुंची।
अधिकारियों ने बतायाआंध्र प्रदेश के श्री सिटी में अल्सटॉम सुविधा में विकसित इन ट्रेनों में उन्नत तकनीक और यूजर्स के अनुकूल डिजाइन है।
पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड (पीआईटीसीएमआरएल) को मेट्रो लाइन 3 के लिए 22 ट्रेन सेट की आपूर्ति का ठेका दिया गया है। अधिकारियों ने बताया प्रत्येक सेट में तीन डिब्बे हैं, इस ट्रेन में एक साथ 1000 यात्री सफर कर सकते हैं।
पुणे आईटी सिटी मेट्रो के सीईओ आलोक कपूर ने बताया पुणे मेट्रो लाइन 3 के लिए ट्रेनें थर्ड रेल सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसी हाई टेक्नालॉजी का उपयोग किया गया है।। इस मेट्रो ट्रेन को सुरक्षित, विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है।" उन्होंने कहा कि ट्रेनें 85 किमी/घंटा की गति से चलेंगी, जो हिंजेवाड़ी आईटी हब को शिवाजीनगर से जोड़ेगी। इससे पुणे के यात्रियों को इस रूट पर यात्रा करने में सुविधा होगी।












Click it and Unblock the Notifications