Maharashtra Heavy Rains: महाराष्ट्र में कल भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
Maharashtra Heavy Rains: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है।
उन्होंने कहा कि रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश होगी। इसके लिए इन जिलों में 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मुंबई, पालघर और ठाणे में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

वहीं, महाराष्ट्र में इन दिनों बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। इस बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों को बहुत डराया है। अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होगी इसलिए राज्य में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
Recommended Video
मायानगरी के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है, कुछ स्थान तो ऐसे हैं, जहां घुटनों तक पानी भरा हुआ है। मुंबई के अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर सबसे ज्यादा बारिश का दंश झेल रहे हैं, इन जगहों पर भयंकर जल-जमाव हुआ है, जिससे लोगों को आने -जाने में दिक्कत हो रही है।
इससे पहले जलगांव, सिंधुदूर्ग, औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार और विदर्भ में कल के लिए भी 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है और कहा है कि 'घर से बाहर निकलते वक्त पूरी सावधानी बरतें और बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें।' मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते मौसम का यही हाल पूरे महाराष्ट्र में रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications