Heat Wave: महाराष्ट्र में पारा पहुंचा 44 डिग्री, अगले 48 घंटों में और बढ़ेगा तापमान, IMD का अपडेट डराने वाला

Heat wave Alert: महाराष्ट्र के कई जिले भारी गर्मी की चपेट में हैं। नागपुर सहित पुरे विदर्भ में अभी से ही लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोग मौसम के इस बदले हुए रवैये से काफी परेशान हैं, अकेले 'अकोला' में मंगलवार को पारा 44.2 डिग्री पहुंच गया है।

लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं नागपुर भी सोमवार को 42 डिग्री पर उबलने लगा। इस मौसम में यहां पहली बार पारा पहुंचा है।

Heat Wave

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट बेहद ही डराने वाला है। उसका कहना है कि अगले 48 घंटे में यहां पर तापमान में काफी वृद्धि देखी जाएगी। उसने लू (Heat Wave) की आशंका जताई है और इसलिए अलर्ट जारी किया है।

10 -11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की आशंका (Heat wave)

इस बारे में बात करते हुए कहा कि "पिछले सप्ताह हमने देखा कि विदर्भ क्षेत्र में एक गर्त बना हुआ था और मध्य भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण भी था।'

कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिली थी

'जिसके चलते कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिली थी लेकिन अब मौसम गर्म हो गया है और विदर्भ के कुछ हिस्सों में कल और उसके बाद के दिनों में लू चल सकती है, हमले इसके लिए अलर्ट जारी किया है, हालांकि कुछ जगहों पर 10 और 11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की आशंका है।'

अमरावती, चंद्रपुर, और वर्धा में तापमान चालीस पार चल रहा (Heat wave)

नागपुर-अकोला के अलावा अमरावती, चंद्रपुर, और वर्धा में तापमान चालीस पार चल रहा है। पुणे और नासिक जैसे शहरों में भी तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

राज्य के कुछ हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया

मुंबई में भले ही तापमान थोड़ा कम हो, लेकिन वहां की उमस लोगों को काफी तंग कर रही है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिन के समय बिना काम के घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। 10 अप्रैल तक राज्य के कुछ हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

'लू' से बचने के उपाय (Heat wave)

  • दिन में बार-बार पानी पिएं
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
  • खाली पेट घर से बाहर न निकलें.
  • छाता या टोपी का प्रयोग करें।
  • नींबू-पानी का सेवन करें।
  • बाहर के खाने से बचें।
  • मांस-मदिरा से भी दूर रहें।
  • तबीयत बिगड़ने पर तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+