महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्री बोले- 3 दिन में खत्म हो जाएगी हमारी वैक्सीन, लोगों को भेजना पड़ रहा वापस
मुंबई: देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ युद्धस्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। 1 अप्रैल से तीसरे फेज का वैक्सीनेशन कैंपेन चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ज्यादा की उम्र के लोग आसानी से वैक्सीन ले सकते हैं। इन सब के बीच कुछ राज्य ऐसे भी है, जो कम वैक्सीन होने का हवाला देते हुए कम टीकाकरण होने की बात कह रहे हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक उनके पास पर्याप्त वैक्सीन खुराक नहीं है।

Recommended Video
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हमारे पास कई टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन खुराक नहीं है, और खुराक की कमी के कारण वैक्सीन लेने आए लोगों को वापस भेजना पड़ रहा है। हमने केंद्र सरकार से मांग की है कि 20-40 वर्ष के लोगों को प्राथमिकता पर टीका लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमारे पास महाराष्ट्र में 3% वैक्सीन फिजूलखर्ची दर है, जो राष्ट्रीय औसत वैक्सीन दर 6% की आधी है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश ने कहा वैक्सीन की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में हमारे पास 14 लाख वैक्सीन खुराक हैं, जो 3 दिनों में खत्म हो जाएंगे। हमने प्रति सप्ताह 40 लाख अधिक वैक्सीन खुराक मांगी है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि केंद्र हमें टीके नहीं दे रहा है, लेकिन टीकों की डिलीवरी की गति धीमी है। वहीं अस्पतालों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हम पुणे, मुंबई, नासिक और राज्य के अन्य हिस्सों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।
कोविड-19 की प्रदेश में स्थिति पर टोपे ने कहा कि हमें आशंका है कि नया स्ट्रेन लोगों को कम समय में ज्यादा प्रभावित कर रहा है। इसकी जानकारी और काबू करने के लिए राष्ट्रीय केंद्र में कुछ नमूने भेजे गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि COVID-19 वैक्सीन रेमेडिसविर की कीमत 1100-1400 रुपये एक खुराक के बीच रखी गई है। हमें राज्य में ज्यादा संख्या में रेमेडिसविर खुराक की आवश्यकता है, क्योंकि रोजाना 50,000 खुराक का सेवन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications