'लोकतंत्र के लिए मिलकर काम करना होगा, चेहरा बाद में तय होगा', नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोले शरद पवार

Sharad Pawar Meeting Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। इस दौरान बीजेपी को टक्कर देने के लिए सभी विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। इस बीच शरद पवार ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से गुरुवार को मुलाकात की

Sharad Pawar Meeting Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से गुरुवार को मुलाकात की। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि हम सभी विपक्षी दल एक साथ आएं और मिलकर काम करें। अगर हम मिलकर काम करेंगे तो देश को जिस विकल्प की जरूरत है, हमें उसके लिए समर्थन मिलेगा। इसके आगे शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक में कल चुनाव था। मेरी जानकारी के अनुसार, वहां के लोग बीजेपी को हटा देंगे और एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चुनेंगे।

इसका मतलब ये है कि लोग बीजेपी से परेशान हो गए हैं। वे बदलाव चाहते हैं। इसलिए हम सभी विपक्षी दल मिलकर काम करेंगे तो लोगों को हमारे रूप में एक विकल्प मिलेगा। जिससे बीजेपी को हराना और सत्ता से बाहर करना बेहद आासान हो जाएगा। इसलिए हम सब एक साथ आ रहे हैं।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: Bajrang Bali को लेकर PM Modi पर Sharad pawar का हमला | वनइंडिया हिंदी

    नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या शरद पवार विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ज्यादा सुखद कुछ नहीं होगा। मैंने उनसे कहा है कि उन्हें न केवल अपनी पार्टी बल्कि पूरे देश के लिए भी मजबूती से काम करना है।

    इस सवाल पर शरद पवार ने कहा कि हमें मिलकर काम करना होगा। चेहरा हम बाद में तय करेंगे। वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी जो कर रही है, वह देश के हित में नहीं है। हमने कई राजनीतिक दलों से बात की है। हम साथ बैठेंगे और आगे के फैसले लेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'पहले पार्टी में अपनी हैसियत पता करें': कांग्रेस नेता पर क्यों भड़के शरद पवार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+