हरियाणा के रिजल्ट से महाराष्ट्र में शुरू हुई हलचल, उद्धव ठाकरे की सेना ने कांग्रेस को चेताया
Maharashtra Chunav: हरिणाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत कर सरकार बनाने जा रही है। वहीं हरियाणा में कांग्रेस जो चुनाव में जीत के दावे कर रही थी, उसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार के बाद महाराष्ट्र में हलचल शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की महाराष्ट्र में सहयोगी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने हरियाणा का परिणामआते ही कांग्रेस को चेता दिया है।
याद रहे नवंबर महीने में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं कांग्रेस विपक्षी महा विकास अघाड़ी की घटक दल है जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल है।

हरियाणा चुनाव परिणाम से महाराष्ट्र में हलचल
महा विकास अघाड़ी का महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले महायुति गठबंधन से मुकाबला है और शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है। इसी बीच आज 8 अक्टूबर को आए हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना यूटीबी ने चेताते हुए संदेश दे दिया है कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही धरालत पर आ जाए।
शिवसेना (UBT) ने कांग्रेस को चेताया
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस को हरियाणा में मिली हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हरियाणा भाजपा सरकार बना रही है तो मैं उसे बधाई देती हूं साथ ही कांग्रेस को अपनी चुनावी रणनीति पर गौर करना होगा कि जहां भी भाजपा से उसका सीधा मुकाबला होता है वो वे कहां कमजाेर पड़ जाते हैं। ऐसा क्यों है और इस पर काम करें।
गुस्से के बावजूद लोगों ने भाजपा को वोट दिया
प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा "हरियाणा में इतनी एंटी-इनकंबेंसी के बावजूद अगर भाजपा सरकार बना रही है, तो मैं उन्हें बधाई देती हूं कि उन्होंने इतने अच्छे से प्रचार किया कि गुस्से के बावजूद लोगों ने उन्हें वोट दिया, यानी भाजपा पर भरोसा रखा। कहीं न कहीं कांग्रेस को भी अपनी रणनीति पर गौर करना होगा कि जब भाजपा से उनका सीधा मुकाबला होता है, तो वे कहां कमजोर पड़ जाते हैं, ऐसा क्यों है और इस पर काम करें"।
प्रियंका चतुर्वेदी ने जयराम रमेश के बयान पर कहा "अगर इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है, तो कहीं न कहीं चुनाव आयोग की पूरी मशीनरी को निष्पक्ष होने की जरूरत है... नतीजे कुछ ही घंटों में जनता के सामने आ जाएंगे।"
महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस से चल रही तनातनी
दरअसल, लोकसभा चुनाव में महाअघाड़ी में शामिल कांग्रेस को अन्य दोनों की बजाय महाराष्ट्र में अधिक सीटों पर जीत मिली थी। जिसके आधार पर कांग्रेस लगातार आगामी विधानसभा चुनाव में अपने सहयोगियों से अधिक सीटों की डिमांड पर अड़ी हुई है। ये ही वजह है कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस और ठाकरे की शिवसेना में तनातनी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications