Mumbai Hit and Run: मुंबई में BMW कार से महिला को कुचलने वाला आदतन शराबी! रिपोर्ट में बड़ा दावा
मुंबई में बीएमडब्ल्यू कार के कुचलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस बीच गिरफ्तार आरोपी शख्स से पूछताछ को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। दरअसल, पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मुंबई बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने पूछताछ के दौरान एक बड़ा आरोप कबूल किया है।
घटना मुंबई के जुहू की है। जहां 6 जुलाई को एक एक 45 वर्षीय महिला कावेरी नखवा को बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के चलते महिला की मौत हो गई। कावेरी के दो बच्चे हैं। हादसे के वक्त वो जुहू में पति प्रदीप नखवा के साथ मछली खरीदने के लिए निकली थी।

मामले को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस की पूछताछ के दौरान मिहिर शाह ने आदतन शराबी होने की बात कबूल कर ली है। बता दें कि हादसे के वक्त मिहिर शाह जुहू में एक बार से लौट रहे थे। सुबह 5:30 बजे बीएमडब्ल्यू कार दोपहिया वाहन पर सवार नखवा दंपति से टकरा गई।
आरोपी मिहिर शाह शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे हैं, जो कि घटना के तीन दिन तक पुलिस से बचने की कोशिश करते रहे। हालांकि मिहिर पुलिस से बच नहीं पाए और पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला है कि टक्कर के बाद कार रुकने से पहले कावेरी नखवास 1.5 किमी तक घसीटी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications