महाराष्ट्र में प्रचंड जीत हासिल करने वाली महायुति बनाने जा रही सरकार, कल हो सकता है शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश करने के तैयार है। वहीं इस सबके बीच शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के एक प्रमुख व्यक्ति दीपक केसरकर के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही होने की उम्मीद है।
शिंदे गुट के वरिष्ठ मंत्री दीपक केसरकर ने कहा नई सरकार का शपथ समारोह कल आयोजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ही नहीं डिप्टी सीएम बनने वालों के लिए शपथ ग्रहण होगा हालांकि अभी कैबिनेट में कौन सा मंत्री शामिल होगाा इस पर फैसला नहीं किया गया है।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदार है लेकिन अभी इस पर सस्पेंस है कि इस बार महाराट्र मुख्यमंत्री का शीर्ष पद किसे मिलेगा। अटकलों के बावजूद, अंतिम निर्णय लंबित है। वहीं शिंदे और फडणवीस दोनों ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच परामर्श के बाद चुनाव किया जाएगा।
शिंदे और फडणवीस दोनों ने ही चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार को कहा "इस बात पर कोई विवाद नहीं होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा... यह पहले दिन से ही तय हो गया था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे"।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का पद महाराष्ट्र के राजनीतिक में विवाद का बड़ा कारण रहा है। 2019 के चुनाव के बाद सीएम पद को लेकर भाजपा और संयुक्त शिवसेना के बीच विवाद था। इस विवाद का अंत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना द्वारा एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने और कांग्रेस और एनसीपी के साथ महा विकास अघाड़ी सरकार बनाने के रूप में हुआ। हालांकि, 2022 में राजनीतिक माहौल में एक नाटकीय परिवर्तन हुआ जब एकनाथ शिंदे ने विधायकों के एक समूह के साथ दलबदल किया, जिसके कारण एमवीए सरकार भंग हो गई और भाजपा द्वारा समर्थित एक नई सरकार की स्थापना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications