गोरेगांव अग्निकांड: CM एकनाथ शिंदे ने जताया दुख, अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात, जांच के दिए निर्देश
Goregaon Fire Incident: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोरेगांव अग्निकांड पर दुख जताया है। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। मैं सुबह से पुलिस कमिश्नर और महापालिका कमिश्नर के संपर्क में हूं।
सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर सेंटर में मरीजों से मुलाकात की है। सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उन्हें उचित ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। कई मरीजों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। मैंने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने गोरेगांव अग्निकांड स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री शिंदे ने ऐसी सभी स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) इमारतों के फायर ऑडिट की घोषणा की। इन सर्वेक्षण सह फायर ऑडिट के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
अग्निकांड में 8 लोगों की मौत
इस अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग घायल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि गोरेगांव स्थित जय भवानी बिल्डिंग में आज तड़के आग लग गई। लोग जब सो रहे थे तब यह आग लगी। कई लोग सोए तो सोए ही रह गए। हृदयविदारक घटना ने कई लोगों को मौत की नींद सुला दी। सो रहे लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे।
चश्मदीद ने सुनाई जुबाई
एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सूचना मिलते ही अगर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंच जाती तो इतने लोगों की जानें नहीं जातीं। उन्होंने कहा कि सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर उन्हें कॉल की थी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। अगर वो उस वक्त जवाब देकर तुरंत पहुंच जाती तो बहुत लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
यह भी पढ़ें- Video: 'फायर ब्रिगेड ने फोन का जवाब दिया होता तो..', गोरेगांव अग्निकांड पर क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी, सुनिए












Click it and Unblock the Notifications