Goods Train Derail: पालघर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक पर आवगमन ठप
घटना को लेकर पश्चिम रेलवे ने कहा है कि ट्रैक के बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीपीआरओ पश्चिम रेलवे सुमित ठाकुर ने बताया कि घटना वसई यार्ड में शाम 17.17 बजे हुई। जब यार्ड में एक खाली मालगाड़ी के दो वैगन अलग हो गए और पटरी से उतर गए। मुख्य लाइन क्लियर है। दो दिवा-वसई मेमू ट्रेनों को कमान रोड से शॉर्ट-टर्मिनेट और रिवर्स कर दिया गया है। ट्रैक बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी के डब्बों के पटरी से उतरने के कारण दिवा-वसई मार्ग पर कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन मुख्य पटरी पर आवाजाही सामान्य रही। वहीं रेलवे की नई लाइन पर चल रहे काम के चलते 250 से अधिक लोकल ट्रेनें रद्द रही, जिससे सुबह के समय बोरीवली और अंधेरी जैसे कुछ मुख्य स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। वहीं पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि वसई रोड यार्ड पर हुए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दरअसल, खार और गोरेगांव के बीच नई छठी लाइन के लिए कार्य जारी है। इस कार्य के चलते रेलवे ने 27 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच 2500 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सेंट्रल रेलवे ने एक प्रेस रिलीज में कहा है, '27 अक्टूबर से 5 नवंबर के दौरान बांद्रा और गोरेगांव के बीच छठी लाइन तैयार की जाएगी। इस दौरान हार्बर कॉरिडोर पर अंधेरी और गोरेगांव स्टेशन के बीच डाउन और अप लाइन पर रात 12:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक यानी 10 घंटों का स्पेशल ब्लॉक रहेगा। हार्बर लाइन पर बांद्रा और गोरेगांव के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द होने के साथ उपनगरीय ट्रेनें मेल और एक्सप्रेस सहित 43 अन्य ट्रेनों रद्द की गई हैं। इसके अलावा 188 अन्य ट्रेनों के आवागन पर भी असर पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications