ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने होटल में किया एसिड अटैक, बोली- कई लड़कियों से साथ बनाता था संबंध

Maharashtra news, अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां प्रेमदान चौक के होटल में युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंक दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती का कहना है कि उसके प्रेमी का दूसरी कई लड़कियों से भी संबंध थे, जिसकी वजह से उसके साथ धोखा किया गया है।

girlfriend attacked her boyfriend with acid in the hotel

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खुलासा किया कि लड़की ने क्राइम पेट्रोल जैसे शो को देखकर एसिड हमले की योजना बनाई। प्रेमदान चौराहे के तोरणा होटल में युवक अपनी प्रेमिका की राह देख रहा था तभी उसपर युवती ने छुपकर हमला एसिड से हमला किया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने युवक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

लेकिन होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस को लड़की पर शक हुआ। पुलिस उपनिरीक्षक समाधान सोलंके, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल नंदकुमार सांगले, दत्तात्रय जपे, मंगेश खरमाले के दल ने लड़की को फिर से गिरफ्तार किया तब उसने अपने अपराध की कबूल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+