Ghatkopar East Election Result: महाराष्ट्र सबसे अमीर उम्मीदवार पारस शाह हारे या लगाई जीत की हैट्रिक?
Ghatkopar East Election Result: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पराग शाह है। पराग शाह मुंबई के मुंबई के घाटकोपर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार के चुनाव में भी पराग शाह अपनी अकूत संपत्ति के कारण खूब चर्चा में रहे क्योंकि बीते पांच सालों में पराग शाह की संपत्ति में 575 फीसदी का इजाफा हुआ।
इस बार के चुनाव में पराग शाह की सीधी टक्कर NCP (शरद पवार गुट) की राखी जाधव से है। इस चुनाव में दोनों ही दलों के नेताओं की इज्जत दांव पर लगी हुई थी

पराग शाह की जीत हुई या हार?
पराग शाह ने घाटकोपर सीट से बंपर जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगा दी है। पराग शाह ने एनसीपी (SP) उम्मीदवार जाधव राखी हरिश्चंद्र को 34 हजार से अधिक वोटों से हराया है। पराग शाह को 85388 वोट और शरद पवार गुट की उम्मीदवार जाधव राखी हरिश्चंद्र को 50389 वोट मिले हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं पराग शाह
2204 के चुनावी हलफनामे के अनुसार भाजपा के इस दिग्गज नेता के पास 3 हजार 383 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। पराग शाह के पास 3,315.52 करोड़ की चल संपत्ति और 67.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं 2019 में में पराग शाह की कुल संपत्ति 550.62 करोड़ रुपये चुनावी हलफनामे में बताई गई थी।
पराग शाह क्यों हैं घाटकोपर ईस्ट के मसीहा
पराग शाह ने पिछले पांच वर्षों में 18,000 से अधिक झुग्गीवासियों के सफल पुनर्वास करवाने समेत अन्य समाज के हित में कार्य करवाए हैं। इसलिए चुनाव से पहले ही उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी। 1990 से मुंबई का घाटकोपर ईस्ट भाजपा का गढ़ रहा है। हर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय घाटकोपर पूर्व कई क्षेत्र में रहने वाले गुजराती भाषी आबादी को जाता है। यहां मराठी बोलने की आबादी लगभग 1 लाख है और पराग शाह भी इसी गुजराती समुदाय से आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications