महाराष्ट्र के पालघर में फार्मास्युटिकल कंपनी में हुआ गैसा रिसाव, 4 लोगों की मौत
Palghar gas leak: महाराष्ट्र के पालघर में तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि सभी पीड़ित नाइट्रोजन गैस के संपर्क में आने के कारण प्रभावित हुए।
अधिकारियों के अनुसार, यह दुखद घटना दोपहर में मेडल फार्मा में हुई, जो मुंबई से लगभग 130 किलोमीटर दूर बोईसर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।

पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच कंपनी की एक यूनिट में नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी प्रभावित हो गए।
कदम ने जानकारी दी, "छह मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 6:15 बजे तक उनमें से चार की मौत हो गई।" उन्होंने यह भी बताया कि शेष दो घायलों को एक स्थानीय अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications