आज होगा गणेश विसर्जन, मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें
Mumbai News: देशभर में 7 सितंबर से शुरू हुआ गणपति उत्सव मंगलवार 17 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ संपन्न होगा। अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के साथ 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह का समापन होगा। महाराष्ट्र में गणेश पूजा को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है,लिहाजा विसर्जन जुलूस के दौरान आने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुंबई पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। भव्य विसर्जन जुलूसों के लिए पूरे शहर में कई जगह यातायात के मार्ग बदले जाएंगे।
भगवान श्री गणेश के विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने व्यापक इन्ताज किये हैं। पूरी मुंबई के कोने कोने में पुलिस बल की तैनाती रहेगी, तो वही जिन मार्गो से भगवान की झांकी निकलेगी,वहां अतिरिक्त फ़ोर्स तैनात की जाएगी। चप्पे- चप्पे पर ड्रोन की मदद से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। बहरहाल आइये कच बिन्दुओं में समझिये कि गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान यातयात व्यवस्था को लेकर क्या परिवर्तन किये गये हैं।

(1) कोस्टल रोड 18 सितंबर तक 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे उत्तर और दक्षिण मुंबई के बीच यात्रा सुगम होगी। हालांकि, अधिकारी लोगों से निजी वाहनों का उपयोग करने से बचने और यातायात को आसान बनाने के लिए लोकल ट्रेनों और बेस्ट बसों पर निर्भर रहने का आग्रह कर रहे हैं।
(2) दक्षिण मुंबई के कई इलाके बंद रहेंगे, जिनमें कोलाबा, नाथालाल पारेख मार्ग, कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग और रामभाऊ सालगांवकर मार्ग शामिल हैं। सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के बाहर महापालिका मार्ग और कालबादेवी में कई सड़कें जैसे जेएसएस रोड, विट्ठलभाई पटेल रोड, बाबा साहेब जयकर रोड और अन्य पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
(3) दादर के भोईवाड़ा इलाके में हिंद माता जंक्शन, भारत माता जंक्शन, परेल टीटी जंक्शन और रंजीत बिधाकर चौक के आसपास भारी यातायात की उम्मीद है। लालबागचा राजा के जुलूस के चलते वर्ली नाका पर डॉ. एनी बेसेंट रोड और एनएम जोशी मार्ग बंद रहेंगे।
(4) दादर में स्वातंत्र्यवीर सावरकर मार्ग भी सिद्धिविनायक मंदिर के पास बंद रहेगा क्योंकि जुलूस शिवाजी पार्क चौपाटी की ओर बढ़ेंगे। कांदिवली में दहानुकर वाडी विसर्जन कुंड के पास दामू अन्ना दाते मार्ग पर और बोरीवली में डॉन बॉस्को जंक्शन से बोरीवली जेट्टी रोड तक एलटी रोड पर यातायात प्रतिबंध रहेगा।
(5) मुंबई पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के लिए भी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत किसी भी समय इन पुलों को पार करने वाले लोगों की संख्या को 100 तक सीमित कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से इन पुलों पर जुलूस, नृत्य और लाउडस्पीकर का उपयोग भी प्रतिबंधित है।
(6) ट्रैफिक पुलिस ने घाटकोपर, करी रोड, बायकुला, मरीन लाइन्स और दादर तिलक आरओबी सहित 13 रेलवे ओवरब्रिज पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन पुलों पर लाउडस्पीकर और डांस करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
(7) गिरगांव चौपाटी और उसके आसपास के इलाकों जैसे गिरगांव, ठाकुरद्वार, वीपी रोड, एसवीपी रोड और कालबादेवी में राजा राम मोहन रॉय रोड पर भारी ट्रैफिक की आशंका है। कफ परेड, कोलाबा में बधवार पार्क, सीएसएमटी के पास मेट्रो जंक्शन और भिंडी बाजार के इलाकों में भी काफी भीड़भाड़ रहने की आशंका है।
(8) नागपाड़ा में अग्रीपाड़ा सात रास्ता जंक्शन, खड़ा पारसी जंक्शन, एनएम जोशी मार्ग और मुंबई सेंट्रल जंक्शन पर भारी भीड़भाड़ की आशंका है। मोटर चालकों को सलाह दी जाती है कि वे आंतरिक सड़कों के विकल्प के रूप में डॉ. बीए रोड, लालबाग फ्लाईओवर ब्रिज, सर जेजे फ्लाईओवर और कोस्टल रोड जैसी मुख्य सड़कों का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें क्या बिहार में ट्रेन के इंजन से हो रही है खेती? जानिए वायरल तस्वीर का सच












Click it and Unblock the Notifications