महाराष्ट्र: सांगली में बस और कार की टक्कर में 4 की मौत, देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु
महाराष्ट्र के सांगली में देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे कार सवार 4 श्रद्धालुओं की बस से टक्कर के बाद मौत हो गई।

महाराष्ट्र के सांगली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और बस की आमने सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। ये श्रद्धालु देवी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
सांगली के वीटा नेवरी मार्ग पर दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक को नींद आने की वजह से हुआ, जिसके कारण विटा जा रही कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई।
इस भीषण हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, एक व्यक्ति एयरबैग की वजह से बच गया। हादसे के समय कार बहुत स्पीड में थी। वहीं, बस से टकराने से बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सभी कार सवार यात्री लक्ष्मीदेवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications