क्‍या पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह होंगे महाराष्‍ट्र के नए राज्‍यापाल, भगत सिंह कोश्यारी छोड़ेंगे पद?

कोश्‍यारी सितम्‍बर 2019 से महाराष्‍ट्र राज्‍यपाल हैं। इसके कार्यकाल में कई विवाद रहे हैं। पूर्व में महाराष्‍ट्र सरकार इन्‍हें हटाने की मांग भी कर चुकी है।

Maharashtra Governor 2023

पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह को महाराष्‍ट्र का नया राज्‍यपाल बनाया जा सकता है। ये महाराष्‍ट्र के वर्तमान राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी की जगह ले सकते हैं। द इंडियन एक्‍सप्रेस के हवाले से इस तरह की खबर बताई जा रही है।

भगत सिंह कोश्‍यारी भाजपा के दिग्‍गत नेता रहे हैं। हाल ही इन्‍होंने खुद पीएम मोदी को मुम्‍बई दौरे के दौरान अपना पद छोड़ने की इच्‍छा जताई थी। हालांकि भी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि कोश्‍यारी सितम्‍बर 2019 से महाराष्‍ट्र राज्‍यपाल हैं। इसके कार्यकाल में कई विवाद रहे हैं। पूर्व में महाराष्‍ट्र सरकार इन्‍हें हटाने की मांग भी कर चुकी है। एनसीपी नेता अजीत पवार ने पिछले दिनों दावा किया था कि राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी अपना पद छोड़ना चाहते हैं।

वहीं, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दिग्‍गत नेता रहे हैं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भी बने। विधानसभा चुनाव 2022 से कुछ माह पहले पार्टी ने इन्‍हें सीएम पद से हटा दिया था। फिर 28 अक्‍टूबर 2021 को अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया था।

कांग्रेस छोड़ने के बाद अमरिंदर सिंह ने नवंबर 2021 में अपना राजनीतिक दल पंजाब लोक कांग्रेस बनाया और सभी 117 सीटों पर चुनाव भी लड़ा। हालाँकि, पार्टी चुनावों में कोई भी सीट जीतने में विफल रही। सितंबर 2022 में इन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+