पुणे इंजीनियर मर्डर केस में खुलासा, विदेशी आईपी एड्रेस से अपलोड हुर्इ थीं तस्‍वीरें

Pune-murder case
पुणे। पुणे में एक फेसबुक पोस्‍ट को लेकर जिस इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई, उसमें एक नया खुलासा हुआ है।

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि छत्रपति शिवाजी और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे से संबंधित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट चार देशों के आईपी अड्रेस से अपलोड की गई थीं। इन पोस्टों की वजह से ही सोमवार को पुणे में एक आईटी इंजीनियर की जघन्य हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि जांच अधिकारियों ने नीदरलैंड, सउदी अरब, फ्रांस और रोमानिया में चार विभिन्न कंप्यूटरों के इंटरनेट प्रोटोकॉल अड्रेस का पता लगाया है।

नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर इस अफसर ने कहा है कि यह विश्वास करने के लिए हमारे पास वजहें हैं कि फेसबुक पर 31 मई और एक जून को आपत्तिजक पोस्ट करने के लिए प्रॉक्सी सर्वरों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि वास्तविक कंप्यूटर का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे पोस्ट अपलोड किए गए ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।

उन्होंने कहा, 'हम इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (आईसीईआरटी) के साथ समन्वय कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इन पोस्टों को लेकर पुणे में हिंसा की घटना में एक युवा आईटी पेशेवर मोहसिन शेख की हत्या कर दी गई थी। एक कम चर्चित कट्टरवादी हिन्दू संगठन के सदस्यों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है।

पिछले दिनों 28 वर्षीय मोहसिन की हत्या के मामले में एक हिंदू संगठन से संदिग्ध रूप से जुड़े चार और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इन ताजा गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 17 हो गई है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति एक दक्षिणपंथी संगठन हिंदू राष्ट्र सेना से संबंधित हैं। पुलिस ने इस मामले में पहले गिरफ्तार 13 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, और 147 के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+