मुंबई में भारी भीड़ के बीच कई फैंस की हालत बिगड़ी, मरीन ड्राइव पर बिखरे पड़े जूते-चप्पल, Video
Mumbai Marine Drive: मुंबई में विश्व कप विजेता टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। भारतीय खिलाड़ियों ने ओपन बस में विक्ट्री परेड निकाली, जो मरीन ड्राइव से होते हुए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, इस दौरान रास्ते में लाखों की संख्या में फैंस ने अपनी टीम का स्वागत किया। हालांकि इस दौरान कई फैंस की तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आई।
मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक तरफ जहां युवाओं ने टीम इंडिया के लिए गाने गाए और 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। तो दूसरी तरफ कई लोगों के तबीयत भी बिगड़ गई। इतना ही नहीं भीड़ के बेकाबू होने के चलते कुछ लोगों को गिरने से चोट लगने की भी खबर सामने आई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने आए कई प्रशंसकों की हालत बिगड़ गई। कुछ घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ हुई।
Recommended Video
बताया गया कि 10 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जिन दो लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें से एक की हड्डी टूट गई है और दूसरे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
हर जगह जूते-चप्पल बिखरे पड़े
इधर, टी20 विश्व कप विजय परेड के बाद मुंबई के मरीन ड्राइव पर हर जगह जूते-चप्पल बिखरे पड़े दिखाई दिए। मुंबई पुलिस के अनुसार वहां मौजूद कई प्रशंसकों की हालत खराब हो गई थी। कुछ घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
'पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा नहीं थी'
विक्ट्री परेड के दौरान मरीन ड्राइव पर मौजूद क्रिकेट फैन रवि सोलंकी ने बताया कि भीड़ बढ़ने लगी और पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा नहीं थी। कोई भी व्यवस्था नहीं थी। जैसे ही टीम पहुंची, लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और मेरे आगे खड़े लोग गिर पड़े।












Click it and Unblock the Notifications