Mumbai Airport: 6 घंटे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट! ना फ्लाइट उड़ेंगी और ना होंगी लैंड, जानें वजह

Mumbai International Airport: देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार शाम पांच बजे तक बंद रहने वाला है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के दो रनवे मंगलवार को अस्थाई रूप से बंद रहेंगे।

ऐसे में एयरपोर्ट से 6 घंटे तक कोई उड़ान नहीं भरी जाएगी और ना ही लैंडिंग होगी। सीएसएमआईए के एक बयान के अनुसार एयरपोर्ट के दोनों रनवे पर मानसून के बाद रखरखाव के काम किए जाएंगे, जिसकी वजह से 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी उड़ान का संचालन नहीं होगा।

Mumbai International Airport

आधिकारिक बयान में बताया कि सीएसएमआईए की व्यापक पोस्ट-मानसून रनअवे रखरखाव योजना के एक भाग के रूप में दोनों रनवे - आरडब्ल्यूवाई 09/27 और आरडब्ल्यूवाई 14/32 अस्थायी रूप से गैर-परिचालन होंगे। यह निर्धारित अस्थायी बंद सीएसएमआईए की वार्षिक पोस्ट-मानसून का एक हिस्सा है।

सीएसएमआईए के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, इस संबंध में एयरमेन को नोटिस (एनओटीएएम) भी छह महीने पहले ही जारी किया गया है। बता दें कि मुंबई हवाई अड्डा एक दिन में लगभग 900 उड़ानें संभालता है।

क्यों बंद हैं फ्लाइट ऑपरेशन?

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार निर्धारित अस्थायी बंद का प्राथमिक उद्देश्य मरम्मत और रखरखाव गतिविधियां करना है, जो हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को उच्चतम मानकों तक बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री ट्रैफिक में 33% का इजाफा

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सोमवार को कहा कि सितंबर तिमाही में उसका यात्री यातायात 33 प्रतिशत बढ़कर 1.27 करोड़ हो गया। सीएसएमआईए ने कहा कि महामारी से पहले की अवधि (Q3CY2019) की तुलना में, यातायात में वृद्धि 109 प्रतिशत थी। कथित तौर पर पिछली तिमाही में हवाई अड्डे पर 60,861 घरेलू हवाई यातायात आवाजाही (एटीएम) और 20,438 अंतर्राष्ट्रीय एटीएम देखे गए।

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने एक साल पहले की अवधि में कुल यात्रियों की संख्या 96 लाख दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+