महाराष्ट्र: बोइसर में जखरिया फैब्रिक लिमिटेड फैक्ट्री में ब्लास्ट, कर्मी झुलसे, 1 लाश मिली, बचाव-कार्य जारी

पालघर। महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर स्थित एक फैक्ट्री आग से धधक उठी है। यह आग जखरिया फैब्रिक लिमिटेड के परिसर में लगी है। पालघर पुलिस और फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हैं। पालघर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से एक लाश बरामद हुई है, वहीं चार लोग घायल मिले हैं। उन्होंने कहा, "पुलिस और फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य चल रहा है।"

 fire & explosion at Jakharia Fabric Ltd in Boisar, Maharashtra, Many people injured

पुलिस ने बताया कि, घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें कई की हालत नाजुक है। उधर, आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की कुछ गाड़ियां दूसरे इलाकों से भी बुलवाई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, सुबह के समय जब ब्लास्ट हुआ तो उसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। धमाके की वजह से बहुत से लोगों की नींद टूट गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

 fire & explosion

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग की तेज लपटे निकलने लगीं। जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्‍त अंदर कई कर्मचारी मौजूद थे। अभी एक कर्मचारी की लाश बरामद हुई है। वहीं, कुछ घायल हैं और कुछ को खोजा जा रहा है। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर काफी मलबा भी जमा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+