Video: ठाणे में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के भीतर भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
ठाणे में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग पास के उस कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गई, जिसमें करीब 60 दुकानें हैं।

Fire broken in a Thane commercial complex: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कॉमर्शिय कॉम्प्लेक्स और बिजनेस पार्क में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी होती है स्थल पर पुलिस, आपदा प्रबंधन व दमकल की गाड़ियों के साथ अधिकारी पहुंचे। आग को बुझाने का प्रयास जारी है।
मंगलवार को देरशाम महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार शाम एक व्यावसायिक परिसर में भीषण आग लग गई। घोड़बंदर रोड कपूरबावाड़ी में ओरियन बिजनेस पार्क और आस-पास के सिने वंडर मॉल की इमारतों में आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही सिने वंडर मॉल और कोरियन बिजनेस पार्क में पुलिस और दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थल पर आपदा प्रबंधन टीम भी बुलाई गई।
#WATCH | Maharashtra: Fire broke out in the buildings of Orion Business Park & adjacent Cine Wonder Mall in Kapurbawadi, Ghodbunder Road in Thane. Several fire tenders at the spot. Police, disaster management and fire brigade officers at the spot.
Dousing operation underway. pic.twitter.com/oXQS6Rygem
— ANI (@ANI) April 18, 2023
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल ओरियन बिजनेस पार्क में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बता दें कि जहां आग लगी है वो ग्राउंड प्लस फाइव स्टोरी बिल्डिंग, जो कि सिने वंडर मॉल के बगल में स्थित है। इस कॉम्प्लेक्स में 60 से अधिक दुकानें और कार्यालय हैं।
आग की जानकारी देते हुए ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि रात करीब साढ़े आठ बजे कॉम्पेक्स में आग की सूचना मिली थी। लेकिन थोड़ी ही देर में ये पास के मॉल में भी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications