'The Kerala Story बनाने वालों को दी जाए सरेआम फांसी', बयान देने वाले NCP नेता पर FIR

फिल्म ‘द केरला स्टोरी' लगातार विवादों में घिरी हुई है। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के विवादित बोल भी सामने आए हैं। जिसको लेकर महाराष्ट्र के ठाणे वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में एनसीपी नेता पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

The Kerala Story

फिल्म 'द केरला स्टोरी' लगातार विवादों में घिरी हुई है। हर दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है। एक तरफ बीजेपी शासित राज्य फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर रहे हैं। दूसरी तरफ, एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के विवादित बोल भी सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म द केरला स्टोरी बनाने वालों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। ऐसे में महाराष्ट्र के ठाणे वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में आव्हाड के खिलाफ गैर-संज्ञेय (NC) मामला दर्ज किया गया। आईपीसी की धारा 500 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बीजेपी के निशाने पर जितेंद्र आव्हाड

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने जितेंद्र आव्हाड के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने एनसीपी के नेता के बयान का विरोध किया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक की खातिर द केरला स्टोरी के प्रोड्यूसर को फांसी पर चढ़ने की बात करने वाले एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का हम विरोध करते है। क्या शरद पवार और उद्धव ठाकरे वोट बैंक के लिए आतंकवाद और लव जिहाद का समर्थन करना चाहते है?

बीजेपी शासित राज्यों में फ्री, बंगाल में बैन तो तमिलनाडु में स्क्रीनिंग पर रोक

एक तरफ जहां बीजेपी शासित राज्य फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने फिल्म को बैन कर दिया। इसके अलावा तमिलनाडु में फिल्म द केरला स्टोरी को स्क्रीनिंग पर रोक लगा दिया गया है। उधर, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 4 दिन में 40 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+