Aheri Seat: महाराष्ट्र में पिता vs पुत्री, कौन हैं भाग्यश्री, जो पिता के सामने लड़ रहीं चुनाव?
Father vs Daughter Aheri Chunav 2024: सियासत हर रिश्ते पर भारी पड़ती है। फिर चाहे महाराष्ट्र के बारामती में चाचा अजित पवार-भतीजा युगेंद्र पवार आमने-सामने हों या यूपी के करहल में फूफा अनुजेश यादव vs भतीजा तेजप्रताप सिंह यादव। विधायक बनने के लिए तो महाराष्ट्र के अहेरी सीट पर पिता धर्मराव आत्राम के सामने उनकी बेटी भाग्यश्री आत्राम ने ही ताल ठोक दी है।
पिता धर्मराव आत्राम vs भाग्यश्री आत्राम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का सबसे दिलचस्प मुकाबला विदर्भ अंचल के गड़चिरोली जिले की अहेरी सीट पर हो रहा है। अहेरी से अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपने दिग्गज नेता धर्मराव बाबा आत्राम को टिकट दिया है। धर्मराव के सामने शरद पवार की एनसीपी ने उनकी बेटी भाग्यश्री (Bhagyashree Tai Atram (Atram) को टिकट दे दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव करहल सीट: मुकाबला अखिलेश परिवार में! फूफाजी फिर नाराज़ होंगे या पहली बार खिलेगा कमल?

बगावत करके भाग्यश्री ने दूसरी पार्टी ज्वाइन की
महाराष्ट्र की महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने व्यक्तिगत रूप से भाग्यश्री की बगावत रोकने की कोशिश की थी। इसके लिए अजित पवार गड़चिरोली भी आए थे, लेकिन भाग्यश्री नहीं मानीं। अहेरी सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ी रही। टिकट नहीं मिली तो शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गईं।

अजित पवार के सामने भतीजा
शरद पवार एनसीपी ने खुद अजित पवार के सामने उनके भतीजे युगेंद्र पवार को उतारा है। डिप्टी सीएम अजित पवार अपनी परम्परागत सीट बारामती से अपनी पार्टी के प्रत्याशी हैं। गुरुवार को 45 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए शरद पवार एनसीपी ने बारामती में युगेंद्र पंवार को टिकट दे दिया, जो अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।

भतीजे ने की चाचा से बगावत
दरअसल, पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक ही हुआ करती थी। पार्टी की बागडोर चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के हाथ में थी। जुलाई 2023 में अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत करके बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (महायुति) में शामिल हो गए। तब एनसीपी के भी दो हिस्से हो गए। एक अजित पवार गुट और दूसरा शरद पवार गुट।













Click it and Unblock the Notifications