महाराष्ट्र फडणवीस बोले- भाजपा को सत्ता में वापसी करने में ढ़ाई साल लगे लेकिन दो पार्टियों को तोड़कर लौटे
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमले शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीन से लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेता उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला।

फडणवीस ने कहा 2019 विधानसभा चुनाव प्रचार में उनकी पंचलाइन 'मी पुण्य येइन' यानी "मैं वापस आऊंगा" के लिए उनका मजाक उड़ाया गया था उन्होंने कहा दो पार्टियों को तोड़ने के बाद सत्ता में लौटे हैं। डिप्टी सीएम फडणवीस ने ये तंज उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार की राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी पर किया था।
शिंदे और अजित पवार ने बगावत से शिवसेना और एनसीपी के हुए दो टुकड़े
याद रहे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद जून 2022 में शिवसेना विभाजित हो गई। शरद पवार के सगे भाई के बेटे अजित पवार के राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पिछले साल जुलाई में दो गुटों में टूट गई।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने लेखक प्रियम गांधी-मोदी को दिए एक इंटरव्यू में ये बात कही। उन्होंने कहा सत्ता में आने में 2.5 साल लग गए, लेकिन जब अंततः सत्ता मिली, तो वे राज्य की दो पार्टियों को विभाजित करने में कामयाब रहे।
गांधी-मोदी की किताब 'व्हाट इफ देयर वाज़ नो कांग्रेस' के लॉन्च के मौके पर फडणवीस ये बात कहीं। जब उनसे पूछा गया कि अगर कांग्रेस न होती तो क्या होता?
फड़नवीस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा " ऐसे में देश का बंटवारा नहीं होता. देश को कभी आतंकवाद का सामना नहीं करना पड़ता। पिछले 10 वर्षों में देश जो विकास देख रहा है वह पहले ही हो गया होता। हम कई वर्ष पहले ही अपनी सांस्कृतिक पहचान स्थापित कर सकते थे। धारा 370 लागू करने जैसी ग़लतियां कभी नहीं होतीं, जिसे पीएम मोदी ने सुधार लिया।












Click it and Unblock the Notifications