'महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट गुजरात किए जा रहे ट्रांसफर' विपक्ष के झूठे दावाें पर फडणवीस ने दिया करारा जवाब
Maharashtra News: महाराष्ट्र चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा को धूमिल करने पर चिंता जताई और विपक्ष के झूठे प्रपोगेंडा कि "रिन्यू पावर प्लांट" महाराष्ट्र से गुजरात चला गया है, इन झूठे दावों को लेकर विपक्ष को घेरते हुए करारा जवाब दिया है।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा विपक्ष ने दावा किया कि रिन्यू पावर प्लांट महाराष्ट्र से गुजरात चला गया लेकिन वास्तविकता ये है कि रिन्यू पावर को लेकर कंपनी ने निवेश को बढ़ा दिया है।

फडणवीस ने किया ये खुलासा
देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने अपनी परियोजनाओं को बरकरार रखा है। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि रिन्यू कंपनी ने न केवल महाराष्ट्र में रहकर बल्कि अपने निवेश को बढ़ाकर अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
फडणवीस का ये बयान महाराष्ट्र से गुजरात में आर्थिक गतिविधियों और संसाधनों को गुजरात ट्रांसफर किए जाने वाले आलोचकों और विपक्षी नेताओं के द्वारा फैलाए गए झूठे बयानों का करारा जवाब है।
संजय राउत ने योजनाओं को गुजरात ट्रांसफर करने का लगाया था आरोप
बता दें शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मुंबई के उद्योगों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जिनमें प्रतिष्ठित गणेश उत्सव भी शामिल है, को गुजरात में स्थानांतरित किए जाने की संभावना पर चिंता व्यक्त की। राउत की इस टिप्प्णी ने स्थानीय लोगों के बीच मुंबई के प्रतिष्ठित दर्जे और संसाधनों को गुजरात ट्रांसफर किए जाने का भय उत्पन्न कर दिया। राउत ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
मीडिया रिपोर्ट में किए गया था ये दावा
बता दें अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी रीन्यू नागपुर के मीडिया में आई उन रिपोर्टों के बाद विवादों के केंद्र में आ गई, जिनमें कहा गया था कि कंपनी महाराष्ट्र से गुजरात में अपना निवेश स्थानांतरित कर रही है। इसके पीछे उच्च बिजली दरों और सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत में रुकावट को कारण बताया गया।
रीन्यू ने इन रिपोर्टों को भ्रामक और बताया फर्जी
हालांकि, रीन्यू ने इन रिपोर्टों को भ्रामक और गलत बताते हुए महाराष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। कंपनी ने राज्य में, विशेष रूप से सौर विनिर्माण क्षेत्र में निवेश जारी रखने की अपनी योजनाओं को रेखांकित किया और गुजरात या किसी अन्य राज्य में इसी तरह के उद्यम स्थापित करने के किसी भी दावे का खंडन किया।
क्या है ये योजना
ये योजना 550 मेगावाट की स्थापित क्षमता है और 2025-26 की अवधि तक अतिरिक्त 2000 मेगावाट तक विस्तार करने की योजना है। यह विस्तार, जो 15,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रतिनिधित्व करता है, अक्षय ऊर्जा के केंद्र के रूप में महाराष्ट्र की क्षमता में रीन्यू के विश्वास को दर्शाता है। कंपनी का रुख न केवल राज्य में इसकी दीर्घकालिक रणनीति को मजबूत करता है, बल्कि अन्य राज्यों में परियोजनाओं के स्थानांतरण के बारे में मिथकों को दूर करने में भी योगदान देता है।












Click it and Unblock the Notifications