Maharashtra News: उरण पावर स्टेशन की यूनिट में विस्फोट, एक इंजीनियर समेत 3 घायल
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उरण पावर स्टेशन की एक यूनिट में हुए विस्फोट (Explosion at Uran power generation station) में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल हुए लोगों में एक इंजीनियर और दो कर्मचारी शामिल हैं। ब्लास्ट के बाद बड़े पैमाने पर गैस लीकेज की भी खबर है।

नवी मुंबई में रविवार को पावर स्टेशन की एक यूनिट में बड़ा हादसा हो गया। अचानक उरन पावर स्टेश में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें तीन लोग घयाल हुए। घायलों में एक इंजीनियर और दो कर्मचारी शामिल हैं। विस्फोट (Explosion at Uran power generation station) में घायल सभी लोगों को नवी मुंबई के ऐरोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद बड़े पैमाने पर गैस लीकेज भी हुआ। मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची दमकल की टीम पहुंची। रविवार दोपहर ये विस्फोट ये गैस आधारित थर्मल पावर प्लांट उरन गैस टर्बाइन पावर स्टेशन न (Uran Gas Turbine Power Station) में हुआ। हलांकि अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications