Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Poll of Polls Maharashtra: महाराष्‍ट्र में महायुति की वापसी या MVA के हाथ में सत्‍ता? एग्जिट पोल का निचोड़

Poll of Polls Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान समाप्‍त हो गया है। सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे महाराष्‍ट्र में मतदान शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हुए हैं।

शाम को मतदान खत्‍म होते ही विभिन्‍न एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। महाराष्ट्र चुनाव में सभी सीटों पर सिंगल फेज पर बुधवार को शाम 5 बजे तक 58.27% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग गढ़चिरौली में 69.22% और सबसे कम वोट मुंबई सिटी में 49.07% डाले गए। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: Exit Poll नतीजों के बीच फलोदी सट्टा बाजार ने महाराष्‍ट्र में किसकी सरकार बनाई?

Poll of Polls Maharashtra

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Exit Poll: 2 फेज की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने झारखंड में किसकी सरकार बनाई?

जानिए कौनसा एग्जिट किसे दे रहा कितनी सीटें?

एजेंसी महायुति एमवीए अन्‍य
Chanakya Strategies 152-160 130-138 6-8
भास्कर रिपोटर्स पोल 125-140 135-150 20-25
न्यूज 18-मैट्रिज 150-170 110-130 8-10
पी-मार्क 137-157 126-146 2-8
पीपुल्स पल्स 175-195 85-112 7-12
इलेक्टोरल एज 118 150 20
पोल डायरी 122-186 69-121 12-29
रिपब्लिक 137-157 126-146 2-8
लोकशाही मराठी रुद्र 128-142 125-140 18-23
एसएएस ग्रुप 127-135 147-155 10-13
Poll of Polls 146 129 13

क्‍या कहता है महाराष्‍ट्र का Poll of Polls : ज्‍यादातर एग्जिट पोल महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बना रहे हैं। ऐसे में 23 नवंबर को होने वाली वास्‍तविक मतगणना से अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र में अबकी बार भाजपा की अगुवाई वाले महायुति (NDA) गठबंधन की सरकार बन सकती है।

अन्‍य एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे अपडेट किए जा रहे हैं...

महायुति vs महाविकास अघाड़ी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 288 सीटों पर 4,136 कुल उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्‍य का फैसला 9.70 करोड़ मतदाता कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन (महायुति) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले अखिल भारतीय गठबंधन (महा विकास अघाड़ी) के बीच कड़ी टक्कर है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (शिंदे) व राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अजित पवार व महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवेसना (यूबीटी), एनसीपी शरद पवार शामिल है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवार
महाराष्‍ट्र में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक साथ छह पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, दो-दो शिवसेना और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही हैं। सीटों के बंटवारे के अनुसार भाजपा 149 सीटों, शिंदे की शिवसेना 81, अजीत पवार की एनसीपी 59 चुनाव लड़ रही है जबकि चार सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं। महा विकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस 101 सीटों, शरद पवार की एनसीपी 86 और शिवसेना (यूबीटी) 95 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महा विकास अघाड़ी की ताकत
महा विकास अघाड़ी (MVA) की सबसे बड़ी ताकत इसी साल हुए लोकसभा चुनाव का शानदार प्रदर्शन है। लोकसभा चुनाव 2024 में एमवीए ने 48 में से 31 सीटें हासिल की थी। पार्टी में फूट के कारण उद्धव ठाकरे और शरद पवार के प्रति लोगों की सहानुभूति उनके फ़ायदे में इज़ाफ़ा करती है। मराठा, मुस्लिम और दलित समुदायों के बीच उनकी सफल सोशल इंजीनियरिंग ने उनकी स्थिति को और मज़बूत किया है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की रणनीति
महायुति ने शिंदे और अजित पवार गुटों को शामिल करते हुए एक व्यापक गठबंधन बनाया है। उन्होंने पिछली लोकसभा की हार से सबक लिया है और महिला मतदाताओं को लक्षित करते हुए लाडली बहना योजना जैसी लोकलुभावन योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा में हाल की जीत और अमित शाह के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों से उनके अभियान को मजबूती मिली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+